मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से पहले रविवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद किया। इसके बाद संतों से मुलाकात की। पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके बाद देवरहा घाट यमुना मैया का पूजन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मथुरा जिले के लिए 411 करोड़ रुपये की 95 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अगली स्लाइड्स में देखिए मुख्यमंत्री के वृंदावन दौरे की तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 6
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11. 37 बजे वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार में सवार होकर मुख्यमंत्री योगी बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भागवत गीता भेंट करते स्वामी ज्ञानानंद।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन आगमन पर संतों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पहले परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित संत ज्ञानानंद महाराज के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे। जहां संतों से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन किया। आश्रम में संत ज्ञानानंद महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने वृंदावन की समस्याओं पर मंथन किया। इसके अलावा वह निकुंज वन में संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी गए। अंत में वृंदावन कुंभ स्थल में बने बरसाना के संत विनोद बाबा के अखाड़े में भी पहुंचे।
4 of 6
वृंदावन: संतों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आए। यहां श्रीकृष्ण कृपाधाम आश्रम में संत ज्ञानानंद, संत राजेंद्र दास, श्रीराधाकृष्ण पाठक की मौजूदगी में यमुना का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी शहर और उद्योग का पानी हम यमुना में नहीं जाने देंगे। यमुना पर इस गंभीर चिंतन को देखते हुए मौजूद संतों ने जल्द सुधार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
5 of 6
बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के मंच से जिले को 411 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें 47 योजनाओं का लोकार्पण और 48 का शिलान्यास किया गया। इसमें यमुना के तट पर बने संत देवरहा बाबा घाट और मेला का मुख्यद्वार भी शामिल रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने यमुना मैया की आरती की।
वृंदावन: यमुना की आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
संतों को स्वयं परोसा भोजन
वृंदावन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतों का आदर सत्कार करने नहीं भूले। टूरिस्ट सेंटर पहुंचे योगी ने संतों की पंगत में स्वयं अपने हाथों से भोजन प्रसाद परोसा। इस सत्कार के बाद संतों ने योगी को आशीर्वाद भी दिया।