व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को शाम होते ही श्रद्धालु ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू मूली आदि की टोकरी और गन्ना लेकर बल्केश्वर, रामबाग, दशहरा घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट पर श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे। घाट के किनारे वेदी बनाकर विधिविधान से पूजा की। पानी में खड़ी होकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सूर्य देव व छठ मैया से पुत्र की प्राप्ति, पति व पुत्र के दीर्घायु, परिवार में सुख-शांति की कामना की। पूजन के बाद ढोल-नगाड़े की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। घरवालों ने व्रतियों की सेवा की।