आगरा में जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी उपायुक्त दुलीचंद के गैरहाजिर मिलने पर राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह बेहद नाराज हो गए। उन्हें बताया गया कि वह आईटीआई बल्केश्वर में एक कार्यक्रम में गए हैं। मंत्री ने जानकारी कराई तो वहां भी नहीं थे। इस पर मंत्री के निर्देश पर वहां लाउडस्पीकर से आवाज लगवाई गई। लेकिन दुलीचंद वहां नहीं मिले। एक घंटे बाद वह उद्योग केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 6
जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन, रेशम उद्योग, माटी कला बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह माटी कला केंद्र के दफ्तर और फिर जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया। नुनिहाई स्थित जिला उद्योग केंद्र में विधायक राम प्रताप सिंह चौहान भी उनके साथ थे। उपायुक्त शरद टंडन केस की पैरवी में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। उनका कार्यभार दुलीचंद के पास था लेकिन वह मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने बताया कि वह आईटीआई, बल्केश्वर में चल रहे कार्यक्रम में गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी उदयभान सिंह ने आईटीआई बल्केश्वर के प्रधानाचार्य से बात की तो पता चला कि वह नहीं आए हैं। फिर लाउडस्पीकर से घोषणा कराई गई, लेकिन नहीं मिले। मंत्री ने आईटीआई से अपने मोबाइल पर एसएमएस मंगवाया कि दुलीचंद यहां नहीं हैं। इस बीच किसी ने दुलीचंद को सूचना दे दी कि मंत्री जी का छापा पड़ा है। इसके एक घंटे बाद दुलीचंद पहुंच गए। चौधरी उदयभान सिंह ने दुलीचंद से पूछा कि समय पर कार्यालय क्यों नहीं आए तो कोई जवाब नहीं दे सके।
4 of 6
गंदा शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग केंद्र में कर्मचारी सौम्या सिंह गैरहाजिर थीं। उनका प्रार्थनापत्र भी नहीं था। मंत्री के छापे की खबर मिलने पर एक अन्य कर्मचारी की बेटी अवकाश का प्रार्थनापत्र लेकर आई। मंत्री ने बताया कि शौचालय गंदा था। कार्यालय में भी सफाई नहीं थी। बाद में संयुक्त निदेशक उद्योग अंजू रानी भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
5 of 6
मंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग केंद्र से पहले मंत्री 10.30 बजे खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला बोर्ड के पश्चिमपुरी स्थित कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने पूछा कि सरकार की ओर से जिन लोगों को मिट्टी के लिए पट्टे दिए जाते हैं, उन्हें मिट्टी मिल रही है या नहीं, तो अधिकारी कोई जवाब न दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद पूछा कि हर गांव में हुनरमंद लोग हैं, क्या इनकी सूची बनाई है। जवाब न में मिलने पर पूछा कि सूची क्यों नहीं बनाई है? निर्देश दिए कि आगरा के हर गांव के हुनरमंद लोगों की सूची बनाएं। इस कार्य का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से करें। एक विधानसभा क्षेत्र में कार्य आठ दिन में होना चाहिए।
यूपी के मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के साथ भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सीवर के मैनहोल का पत्थर टूटा हुआ था। घास जमी हुई थी। इस पर चेतावनी दी गई। यहां से मंत्री सीधे आईटीआई बल्केश्वर पहुंचे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लखनऊ में हो रहे कार्यक्रम का प्रसारण आईटीआई बल्केश्वर में हो रहा था। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। निरीक्षण के दौरान चौधरी उदयभान सिंह के साथ सुरेश चंद मित्तल, रामेश्वर वर्मा एडवोकेट, माटी कला बोर्ड के सदस्य डॉ. भगवान दास दक्ष, प्रवक्ता मनीष थापक आदि साथ रहे।