फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब 'रोशनी': होटल में बुक होता था लड़कियों का कमरा, ऑनलाइन बुकिंग के बाद गेस्ट बनकर आते थे ग्राहक

Wed, 02 Nov 2022 09:43 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
देह व्यापार की सरगना रोशनी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ताज नगरी में जिस्मफरोशी गैंग चलाने वाली महिला सरगना रोशनी के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। इसमें सरगना के अलावा सात और आरोपी बनाए गए हैं। इन सभी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें सरगना और एक अन्य अभी जेल में ही है। पुलिस की जांच में गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पांच सितारा होटलों में लड़कियों को कमरा दिलाया जाता था। ऑनलाइन ग्राहकों से बुकिंग की जाती थी। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइलों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। उनसे भी नई जानकारी हाथ लगने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
सरगना रोशनी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा पुलिस ने चार अगस्त को एक कार में चार युवकों और एक युवती को पकड़ा था। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह बुकिंग पर आगरा बुलाई गई है। जिस्मफरोशी गैंग की सरगना ने उसे बुलाया था। वह खुद हरी पर्वत स्थित होलीडे इन होटल में दो युवतियों के साथ ठहरी हुई है। इस पर पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश दी थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर 8 आरोपियों को जेल भेजा गया था। मामले की जांच सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
सरगना रोशनी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन होती थी बुकिंग, गेस्ट बनकर आते थे ग्राहक
पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि गैंग की सरगना महिला ने ताजनगरी के छह पांच सितारा होटलों में अपना अड्डा बना रखा था। वह बाहर से बुलाई गई युवतियों के नाम पर कमरा बुक किया करती थी। कर्मचारियों से सांठगांठ रहती थी। कई दिन तक युवतियां रुकती थीं। मोबाइल पर बने व्हाट्स एप ग्रुप पर फोटो शेयर किए जाते थे, जो ग्राहक युवतियों को पसंद करते थे, उनसे बुकिंग हो जाती थी। ग्राहक गेस्ट बनकर होटलों में आया करते थे। कई बार वहीं रुकते थे तो कई बार बाहर भी ले जाते थे। दिल्ली और महाराष्ट्र की युवतियों से बुकिंग के दो से 10 हजार तक लिए जाते थे, जबकि विदेशी युवतियां गैंग में शामिल हैं। सरगना उनकी भी बुकिंग करती थी। इसके लिए 20 हजार से 25000 तक लिए जाते थे। सरगना ने संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड कई होटलों में कमरे लिए थे। इसके सुबूत मिल गए हैं। पुलिस ने आरोप पत्र में किसी कर्मचारी को आरोपी नहीं बनाया है। होटल होली डे इन में ही 15 बार कमरा बुक कराया गया था।

4 of 5
सरगना रोशनी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनके हैं नाम
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि रोशनी नागवानी के अलावा तीन युवतियों, अवधपुरी निवासी अनुव्रत आर्य, जतिन सिंधी, सेक्टर 4 निवासी निखिल देवनानी और राजस्थान के रहने वाले जनार्दन के नाम आरोप लगाया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनमें से अब रोशनी और एक युवती जेल में बंद है। रोशनी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। मगर, पुलिस की पैरवी की कारणों से जमानत नहीं मिल सकी थी। उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर भी लग चुका है। वहीं जेल में बंद दूसरी युवती जमानती नहीं होने के कारण अपनी जमानत नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की जांच से खुलेंगे कई राज
सीओ ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। रोशनी और युवतियों के मोबाइल में कई होटल और उनसे जुड़े एजेंटों के नाम हैं। मोबाइल का डाटा रिकवर किया जाएगा। इससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं। इसके बाद आगे की और कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें