वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में व्यवस्थाओं में और बदलाव करने जा रही है। मंदिर की सड़कों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन स्थानों पर बैरीकेट लगाए जाएंगे। यहां से लोगों को रोककर लाइन में मंदिर की ओर रवाना किया जाएगा। इसके साथ मंदिर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर आगामी दस दिन तक ई-रिक्शा और टेंपों पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। आपातकाल की स्थितियों में ई-रिक्शा को प्रवेश की अनुमति होगी।
24 दिसंबर शनिवार से ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने इंतजाम किए हैं। मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर बैरीकेटिंग की जा रही है। 23 दिसंबर की शाम तक बैरीकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहला बैरीकेड हरिनिकुंज चौराहे और विद्यापीठ चौराहा, दूसरा बांकेबिहारी पाठशाला से विद्यापीठ चौराहा और तीसरा जुगलघाट पर नए बैरीकेड लगाए जाएंगे। यहां से लोगों को रोककर लाइन के माध्यम से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की ओर भेजा जाएगा। वहीं इन बैरीकेड के अंदर किसी भी तिपहिया और चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि 'बैरीकेड लगाए जाने की योजना तैयार है। अधिकारियों की स्वीकृति के बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।'
विज्ञापन
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
वृंदावन शहर में ई-रिक्शा से लोगों को सुविधा से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर को वृंदावन में भीड़ के मद्देनजर पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
- यमुना एक्सप्रेसवे- से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पर पार्क होंगे। यहां स्थान भरने पर वाहनों को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, मंडी समिति पार्किंग पर रोका जाएगा।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे। इसके बाद आईटीआई मैदान और गांव धौरेरा में पागल बाबा मंदिर की खाली जमीन पर वाहन पार्क होंगे।
- छटीकरा से आने वाले बड़े वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने और बराबर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। छोटे वाहन मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, रॉयल भारती मोड़ पर पार्क होगे।
-नगला रामताल की ओर से आने वाले वाहनों को छ: शिखर मंदिर के पास पार्क कराया जाएगा।
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जूते उतारकर मंदिर आएं
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि शनिवार-रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त जूते चप्पलों को गाड़ी या जूताघर में उतारकर आएं।
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एकल दर्शन की व्यवस्था
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हो रही भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने एकल दर्शन की व्यवस्था की है। गेट नंबर दो से मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु गेट नंबर एक से निकलकर परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग पर पहुंचेंगे, वहीं गेट नंबर तीन से मंदिर में आने वाले भक्त गेट नंबर चार से निकलकर स्नेह बिहारी मंदिर की ओर जा सकेंगे। पांच नंबर गेट को सेवायत गोस्वामियों के लिए रखा गया है।