फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी में मिला दुर्लभ जीवों को 'नया जीवन', यहां बसती है इनकी रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया

Mon, 28 Sep 2020 07:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जलीय जीवों को चंबल में नया जीवन मिला - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में दुर्लभ हुए जलीय जीवों को चंबल में नया जीवन मिला है। नदी के साफ पानी में 1876 घड़ियाल, 706 मगरमच्छ, 74 डॉल्फिन, 7000 कछुओं का बसेरा है। साथ ही संकटग्रस्त इंडियन स्कीमर की आबादी भी चंबल में बढ़ने लगी हैं। यहां इनकी संख्या 466 हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
देश विदेश की विभिन्न नदियां प्रदूषण की मार झेल रही हैं। जिससे जलीय जीव भी संकट में है। पर, 1979 में चंबल में दुनिया में दुर्लभ हुए घड़ियाल, मगरमच्छ का संरक्षण हुआ। जिसके सुखद नतीजे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चंबल और बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
कछुओं की 7 दुर्लभ प्रजातियां साल, धोढ, धमोका, पचेडा, कटहवा, सुंदरी, इंडियन स्टार का कुनबा भी चंबल में बढ़ा है। डॉल्फिन के संरक्षण के लिए भी 2009 में चंबल को चुना गया। यहां इनकी संख्या 74 हो गई है। 

4 of 5
दुर्लभ चिड़िया - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में दुर्लभ हुई चिड़िया इंडियन स्कीमर के लिए भी चंबल की वादियां मुफीद साबित हुई हैं। ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, बार हैडेड गूज जैसी चिड़ियों को भी चंबल की वादियां रास आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंबल सेंक्चुरी की खूबसूरत तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में दुर्लभ जीवों को चंबल नदी में नया जीवन मिला है। घड़ियाल से लेकर इंडियन स्कीमर तक का कुनबा बढ़ा है। संरक्षण के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। नदी का साफ पानी और स्वच्छ पर्यावरण जलीय जीव और चिड़ियों को रास आ रहा है। - आरके सिंह राठौड, रेंजर चंबल रेंज बाह।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें