फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में सेंध: सीसीटीवी की 10 लाख रुपये की बैटरियां चोरी, साइनबोर्ड भी काट ले गए चोर

Thu, 08 Dec 2022 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में सेंध - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में बदमाशों ने सेंध लगा दी है। पिछले एक महीने के अंदर बदमाश एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्डों से मारपीट कर सीसीटीवी कैमरों में लगी 10 लाख रुपये की 24 बैटरियां लूट चुके हैं। साथ ही दिशा बताने वाले 17 साइन बोर्ड भी काटकर चुरा ले गए। लगातार हुई लूट की घटनाओं से एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी मामलों में खंदौली टोल अधिकारी ने आगरा के थाना खंदौली में तहरीर दी है।

टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष ने बताया कि सभी घटनाएं 15 किलोमीटर के क्षेत्र में हुई हैं। 31 नवंबर की रात 160 किलोमीटर पर तैनात गार्ड प्रेम सिंह को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। मारपीट के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरों की 80 हजार की कीमत की चार बैटरियां लूटकर फरार हो गए। जबकि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की डायल 100 मौजूद थी। 
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर - फोटो : अमर उजाला
29 नवंबर की रात थाना एत्मादपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 165 किलोमीटर पर 60 हजार रुपये कीमत की तीन बैटरियां चोरी हो गईं। यहा कंपनी का कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। 19 नवंवर की रात खंदौली के इंटरचेंज से 85 हजार रुपये कीमत की चार बैटरियां चोरी हो गईं। पास ही कंपनी का गार्ड और कुछ दूरी पर पुलिस मौजूद थी। 
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी कैमरों की बैटरियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
सात दिसंबर को 163 किलोमीटर पर गार्ड विक्रम मौजूद था। उसी समय तीन बाइकों पर छह लोग आए और गार्ड से मारपीट कर बैटरियां चोरी कर फरार हो गए, जिसकी सूचना गार्ड ने डायल 100 पर दी थी। उसी रात मथुरा के थाना राया पर पुल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की चार बैटरियां चोरी हो गईं। यहां कोई गार्ड नहीं था। सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे। थाना यमुनापार क्षेत्र में स्थित गार्ड तैनात था। कुछ देर के लिए वह खाना खाने चला गया, जब लौटा तो चार बैटरियां चोरी हो चुकी थीं।

4 of 6
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ चोर एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बार्ड को भी काट कर ले गए। टोल प्लाजा इंचार्ज मनीष ने बताया कि खंदौली और थाना बलदेव के बीच 17 किलोमीटर के दायरे में लगे 17 साइनबोर्ड जोकि दिशा बताने के लिए लगाए गए थे। चोर कटर से काटकर उन्हें भी चोरी कर ले गए। एक साइनबोर्ड की कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में उन्होंने अलग-अलग थानों में तहरीर दी है, लेकिन किसी भी जगह मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट और चोरी की वारदात भी बढ़ती जा रही है। टोल प्लाजा इंचार्ज ने बताया कि अधिकारियों ने शुरुआत में ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए चौकी टोल प्लाजा चौकी बनाई थी। बाद में इसे थाने से कनेक्ट कर दिया गया। थाना क्षेत्र के करीब 16 गांव इस चौकी से जोड़ दिए गए, जिससे चौकी पुलिस दूसरे कामों मे लगी रहती है। एक्सप्रेसवे पर कोई ध्यान नहीं देती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइनबोर्ड काट ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
खंदौली टोल प्लाजा के इंचार्ज मनीष ने बताया कि हमारे यहां से चौकी को गश्त के लिए गाड़ी मुहैया कराई गई है, जिसका खर्चा कंपनी देती है। हर रोज 10 लीटर डीजल के साथ पुलिसकर्मियों के खाने की व्यवस्था भी कंपनी के मैस से किया जा रहा है। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा चौकी पुलिस ध्यान नहीं देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें