फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2020: अदिति ने छुआ सफलता का आसमान, 99.6 फीसदी अंकों के साथ बनीं जिला टॉपर

Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Aditi Gupta - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम में आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा अदिति गुप्ता ने सफलता का आसमान छुआ है। वो 99.6 फीसदी अंक पाकर जिले की टॉपर बनीं हैं। बोर्ड परीक्षा में जिले के 87 स्कूलों के 12,640 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

2 of 5
माता-पिता और भाई के साथ अदिति - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात यह है कि अदिति ने कला वर्ग की छात्रा के तौर पर जिले में टॉप किया है। गत कई वर्षों में जिले में टॉप करने वाले परीक्षार्थी विज्ञान या वाणिज्य वर्ग के ही होते थे। अदिति गुप्ता ने इंग्लिश में 100, जियोग्राफी में 100, फिजिकल एजूकेशन में 100, हिस्ट्री में 99 और पॉलिटिकल साइंस में 99 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुल 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांश अग्रवाल और संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिले में दूसरे स्थान पर सिंबोयजिया स्कूल के दिव्यांश अग्रवाल हैं। इन्होंने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी और मैथमेटिक्स में 100 में से 100 अंक और इंग्लिश में 95 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर 98.6 फीसदी अंकों के साथ सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल की आस्था गुप्ता और ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल के संदीप सिंह हैं। 

4 of 5
खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
टॉप थ्री की सूची
 
स्थान परीक्षार्थी प्राप्तांक स्कूल
प्रथम अदिति गुप्ता 99.6 फीसदी दिल्ली पब्लिक स्कूल  
द्वितीय दिव्यांश अग्रवाल 99.0 फीसदी सिंबोयजिया स्कूल
तृतीय आस्था गुप्ता 98.6 फीसदी सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल
तृतीय  संदीप सिंह 98.6 फीसदी  ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईसीएसई 10वीं के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई से पहले 10 जुलाई को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के परिणाम घोषित हुए थे। इसमें भी आगरा जिले का परिणाम अच्छा रहा। 

दसवीं के विद्यार्थी 
सेंट पीटर स्कूल के अमृतांश रायजादा- 97.2 फीसदी अंक
सेंट पीटर स्कूल की दिव्या शर्मा- 93 फीसदी अंक
सेंट जार्ज कॉलजे के संभव जैन- 92.4 फीसदी अंक
सेंट पीटर स्कूल की इशिता जैन- 90.2 फीसदी अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें