फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सम-विषम फार्मूले का बाजार में विरोध, प्रशासन को बदलना पड़ा आदेश

Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारी व्यापारियों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलने पर व्यापारियों ने प्रशासन के सम-विषम फार्मूले का विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने सम-विषम फार्मूले निरस्त कर सप्ताह में दोनों तरफ की दुकानें खोलने की मांग की। व्यापारियों ने खुली दुकानों को भी बंद करा दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी नहीं माने। दोपहर बाद प्रशासन ने सप्ताह में पांच दिन पूरा बाजार खोलने का आदेश दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
व्यापारियों ने बाजार बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के शनिवार-रविवार को लॉकडाउन की घोषणा के बाद रविवार रात स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को निरस्त कर सम-विषम व्यवस्था लागू कर सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने का आदेश जारी किया था। व्यापारियों ने रविवार रात से सम-विषम फार्मूले का विरोध शुरू कर दिया था। 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलने व्यापारियों ने प्रशासन के आदेश के विरोध में हंगामा कर दिया और खुली दुकानें बंद करा दी।  
विज्ञापन

3 of 5
व्यापारियों को समझाते नगर मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज की उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अनिल मैनेजर, महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा चंद्रशेखर आजाद मार्केट के अध्यक्ष संजय बंसल टिल्लू व कौशल किशोर उपाध्याय के साथ अन्य व्यापारियों के साथ करीब आधा घंटे तक बातचीत चली। 

4 of 5
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के निर्णय के अनुसार एक व्यापारी माह में महज 12 दिन दुकान खोल सकेगा। ऐसे में न तो दुकान का किराया निकलेगा और न दुकान पर काम करने वाले लोगों का वेतन। व्यापारियों से मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम से बात की। उधर, सदर विधायक मनीष असीजा ने भी डीएम से सप्ताह में पांच दिन पूरा बाजार खोलने की बात पर विचार करने को कहा। दोपहर बाद नगर मजिस्ट्रेट ने सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन पूरा बाजार खोलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज कुमार ने व्यापारियों से आह्वान किया कि सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के बाहर हाथ धोने के लिए बाल्टी में पानी, साबुन रखेंगे। हाथ धुलाने के साथ ही ग्राहक को दुकान के अंदर प्रवेश करने से पूर्व उसके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। दुकान के अंदर भीड़ नहीं रहेगी। बिना मास्क लगाए दुकान के अंदर किसी भी ग्राहक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मानकों का पालन न करने पर सात दिन के लिए दुकान बंद कर दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें