फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बस हादसाः घायल बच्चों को पुचकारा और लगाया गले, डाक्टरों ने किया अभिभावक सा दुलार

Sat, 04 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एनएच 2 पर हुए हादसे के बाद अस्पताल लाए गए मासूम बच्चों के इलाज के लिए धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर अभिभावक की भूमिका में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक घायल बच्चे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाए जा रहे थे। नन्हीं जानों को खून से लथपथ हाल में देख एक बार तो डाक्टर भी सहम गए। दर्द और डर के मारे बच्चों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इलाज के साथ बच्चों को चुप कराना बड़ी चुनौती रहा। क्या करते, ऐसे में डाक्टर अभिभावक बन गए। कभी पुचकारते तो कभी गले लगाकर सांत्वना देते। इलाज के बाद वार्ड में शिफ्ट किए तो कुछ महिला डाक्टर उनके पास ही रहीं। 

4 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वे बार-बार सब ठीक है, कहकर दिलासा देती। पांच साल की आशीन के कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची बार-बार खून को देख डर रही थी। तत्काल वरिष्ठ डाक्टर ने अपने घर फोन किया और आशीन की हमउम्र अपनी बच्ची के कपड़े मंगवाए। 
विज्ञापन

5 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मां खुद घायल थी, ऐसे में बच्ची के कपड़े बदलने का जिम्मा भी डाक्टरों ने उठाया। दुलारते-पुचकारते हुए बच्ची को जैसे-तैसे कपडे़ पहनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुछ सामान्य हालात में आने पर बच्चों के खाने और पीने के लिए डाक्टर फिकरमंद दिखे। वार्ड में भी दो महिला चिकित्सकों को उनकी देखरेख के लिए अतिरिक्त लगाया है। 



फोटो- रामेश्वर दास/मनीष शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें