फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया 'रफ्तार के बादशाह' शहान अली मोहसिन का नाम, ये हैं उपलब्धियां

Thu, 04 Jun 2020 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कार रेसर शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
रफ्तार के बादशाह के नाम से मशहूर ताजनगरी के कार्टिंग और कार रेसर शहान अली मोहसिन को सन 2020 के अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) ने अर्जुन अवार्ड के लिए शहान का नाम युवा एवं खेल मंत्रालय को भेजा है। शहान देश के ऐसे पहले कार्टिंग रेसर हैं, जिनका नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है। अगली स्लाइड्स में जानिए इनकी उपलब्धियां....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
15 साल की छोटी उम्र में कार रेसर शहान एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2013 में हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्टिंग रेस चैंपिनयशिप में प्रतिभाग करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2015 में राष्ट्रीय कार्टिंग रेस चैंपियनशिप जीतने के बाद शहान की जीत का सफर लगातार चल रहा है। 13 जुलाई 2004 को जन्मे शहान हीराबाग, दयालबाग में रहते हैं। उनके पिता शाहरू मोहसिन जूता व्यापारी हैं और मां सबिका मोहसिन घरेलू महिला हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कार रेसर शहान अली मोहसिन
शहान की उपलब्धियां
- मलेशिया में हुई एशिया मेक्स कार्टिंग चैंपियनशिप में एशियन चैंपियनशिप के विजेता बने। 
- ऑस्ट्रिया में हुए रोटेक्स ग्रांड फेस्टिवल में पोडियम फिनिश हासिल की। 
- ऑस्ट्रिया में हुए रोटेक्स सेंट्रल यूरोपियन चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश हासिल की। 
- इटली में रोटेक्स ग्रांड फाइनल में टॉप टेन में क्वालिफाई करने वाले पहले हिंदुस्तानी ड्राइवर बने। 

4 of 6
कार रेसर शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
चार बार जीत चुके हैं राष्ट्रीय खिताब 
ताजनगरी के शहान अली मोहसिन अपने कॉरियर में चार राष्ट्रीय खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने सन 2015, सन 2016,  सन 2018 और सन 2019 में नेशनल कार्टिंग चैंपयनशिप पर कब्जा जमाया। सन 2018 में शहान ने एक्स-30 इंडिया चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। सन 2016 में एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कार रेसर शहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
सबसे कम उम्र के नेशनल रेसर रह चुके हैं शहान 
बंगलुरू में मीको कार्टोपिया ट्रेक पर हुई नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने के बाद शहान अली मोहसिन 15 साल की उम्र में सीनियर वर्ग में खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय रेसर बन चुके हैं। नेशलन कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने के बाद इटली में हुई ग्रांड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसमें 60 देशों के 350 से अधिक ड्राइवरों ने प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार रेसर शहान अली मोहसिन - फोटो : फेसबुक
हर खिलाड़ी का सपना होता है
शहान अली मोहसिन ने बताया कि अर्जुन अवार्ड के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम प्रस्तावित होना गर्व की बात है। खिलाड़ी का सपना होता है कि खेल की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड मिले। यह जानकर मुझे बेहद खुशी हो रही है कि एफएमएससीआई ने मेरा नाम अवार्ड के लिए भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें