आगरा के दयालबाग क्षेत्र में शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां एक कालोनी के सामने रोड के नीचे बनी सीवर लाइन फट गई थी। ऐसे में एक कार सड़क में हुए गड्ढे में समा गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कार
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि आगरा के दयालबाग इलाके में बसी राधे ग्रीन कालोनी के सामने कुछ दिन पहले सड़क के नीचे सीवर लाइन फट गई थी। इससे वहां से गंदे पानी का रिसाव होता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
कार
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में मामले में कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में सड़क में दलदल होता चला गया। शनिवार को पास में रहने वाला एक युवक अपनी वैगन आर कार से जा रहा था। उसने जैसे ही सीवर लाइन फटने वाले स्थान को पार किया तो गाड़ी सड़क में समाती चली गई।
4 of 5
कार
- फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने मदद के लिए पुकार लगाई तो आसपास से लोग पहुंचे। लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद ट्रैक्टर से कार खींचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए फिर क्रेन मंगाई गई।