फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष आत्महत्या प्रकरण: भावुक सुसाइड नोट लिखकर किया पुलिस से बेटे की हत्या की जांच का आग्रह

Sun, 30 May 2021 03:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता (67) ने शहर के पटियाली गेट स्थित अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें पुत्र की हत्या उसके साले और पुत्रवधू द्वारा कराए जाने और उनसे एक करोड़ रुपये के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने सराफ पर जानलेवा हमले का मामला थाना कायमगंज में दर्ज कराया था। आत्महत्या से पहले जहां वीरेंद्र गुप्ता सराफ ने पुत्रवधू और उसके भाई पर आरोप लगाए। वहीं अपने पुत्र की हत्या के मामले में मार्मिक अपील भी की। एसएसपी को संबोधित सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि केस की दोबारा जांच करा दो तो मेरी आत्मा को शांति मिल जाएगी। इसके अलावा उन्होंने परिवार के हर सदस्य का नाम लिखकर उसे दिलासा देने की कोशिश भी की। लिखा कि मेरे मरने के बाद रोना नहीं। सभी लोग आपस में प्यार से रहना।
विज्ञापन

2 of 5
सराफ की आत्महत्या के बाद घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
सराफ वीरेंद्र गुप्ता के पुत्र अतुल गुप्ता की हत्या 20 अक्तूबर 2014 को गोली मारकर की गई थी। अतुल प्रोपर्टी डीलर भी थे। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दो लोगों को जेल भी भेज दिया। लेकिन वीरेंद्र गुप्ता की आत्महत्या के बाद मिलने उनके सुसाइड नोट से अतुल हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। उन्होंने अतुल की हत्या में उसके साले अमर गुप्ता के अलावा अमर के दोस्त के पिता सतीश गंगवार का जिक्र किया है। यह भी लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं, मरते समय इंसान झूठ नहीं बोलता।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस कार्रवाई करती हुई - फोटो : अमर उजाला
40 लाख की संपत्ति हड़पने को पत्नी ने दिया था भाई का साथ
सुसाइड नोट के मुताबिक अतुल गुप्ता ने अपनी ससुराल कायमगंज में 40 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी। इसकी बिक्री अतुल की पत्नी प्रियंका के भाई अमर गुप्ता ने कर दी। अतुल को रकम नहीं दी गई। इसको लेकर कहासुनी हुई तो अमर गुप्ता ने धमकी दी थी इसके बाद अपने दोस्त शरद गंगवार के साथ मिलकर हत्या कर दी।

4 of 5
सराफ द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद घर पहुंचे जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ किलो सोना और दो करोड़ रुपये से भी संतुष्ट नहीं थी प्रियंका
वीरेंद्र गुप्ता ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि अतुल की हत्या के बाद उसकी पत्नी प्रियंका गुप्ता छह माह बाद अपने मायके चली गई। डेढ़ किलो सोना साथ ले गई और बाद में धीरे-धीरे कर करीब दो करोड़ रुपये उनसे ले लिए। उसने शाहजहांपुर के एक युवक के साथ दूसरी शादी कर ली। प्रियंका और उसका भाई अमर बाद में भी रकम मांगकर परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक की टीम - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों को प्यार से रहने की दी नसीहत
सराफ वीरेंद्र गुप्ता परिवार का काफी ध्यान रखते थे। सुसाइड नोट में परिवार के सभी सदस्यों से प्यार से रहने को कहा है। जेवरातों को पुत्रवधूओं में बांटने के लिए भी लिखा है।

कायमगंज पुलिस को दिए बेगुनाही के कई सबूत
मृतक के पुत्र प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दो साल पहले प्रियंका ने कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया। उसके ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमले और पुत्री को छीनने के प्रयास का आरोप लगाया। इस मामले में घटना वाले दिन की अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले जाकर पुलिस को दी। जिसमें वह घर पर ही मौजूद थे। इसके बावजूद भी पुलिस ने चार्जशीट लगा दी।

संबंधित खबर- एटा: सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें