मौके से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों को प्यार से रहने की दी नसीहत
सराफ वीरेंद्र गुप्ता परिवार का काफी ध्यान रखते थे। सुसाइड नोट में परिवार के सभी सदस्यों से प्यार से रहने को कहा है। जेवरातों को पुत्रवधूओं में बांटने के लिए भी लिखा है।
कायमगंज पुलिस को दिए बेगुनाही के कई सबूत
मृतक के पुत्र प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दो साल पहले प्रियंका ने कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया। उसके ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमले और पुत्री को छीनने के प्रयास का आरोप लगाया। इस मामले में घटना वाले दिन की अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले जाकर पुलिस को दी। जिसमें वह घर पर ही मौजूद थे। इसके बावजूद भी पुलिस ने चार्जशीट लगा दी।
संबंधित खबर- एटा: सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप