मथुरा और आगरा के रुनकता में सराफा व्यापारियों की हत्या और लूट की वारदातों के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश भर में सराफाओं के प्रतिष्ठान बंद रहे। मथुरा में जहां इस घटना को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश दिखाई दिया वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में व्यापारियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मथुरा में डीएम-एसएसपी के कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि अगर अपराधियों को नहीं पकड़ सकते तो नौकरी छोड़ दो।
विज्ञापन
2 of 6
सराफा कारोबारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सराफा व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जल्द खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर धरना प्रदर्शन किया। शहर में 2500 से ज्यादा प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक खुलासा न हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
सराफा कारोबारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को सारा दिन कलक्ट्रेट में हंगामा होता रहा। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। हाय-हाय के नारे गूंजते रहे। क्रोधित कारोबारियों ने डीएम और एसएसपी को घेरकर खूब खरी-खोटी सुनाई। व्यापारियों ने कहा कि बदमाशों को नहीं पकड़ सकते तो नौकरी छोड़ दो। आल इंडिया ज्वैलर्स फेडरेशन ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए देशभर में हड़ताल की चेतावनी दी है।
4 of 6
सराफा कारोबारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बाजार बंद कर घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे सराफा कारोबारियों का कहना था कि चार दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में जिले की सराफा व्यापारियों पर भी सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। स्वर्णकार संघ के अध्ध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू ने कहा कि मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में दिए जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
सराफा कारोबारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
एटा में सभी सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे। नगर के बाबूगंज, लोहामंडी, घंटाघर, हाथी गेट स्थित सभी जगह दुकानों पर ताले लटके रहे। उधर व्यापारियों ने बाबूगंज स्थित राज काम्पलैक्स में बैठक कर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की गई।
मैनपुरी में शुक्रवार को शहर और देहात के सराफा बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर वारदात का खुलासा करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। शाम को ज्वैलर्स एसोसिएशन ने एसपी राजेश एस व एसडीएम अमित सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने एक मांग पत्र भी दिया। व्यापारियों ने दुकानों के आगे लगने वाले ठेले हटवाने, व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने, बजाजा बाजार में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, बाजार बंद होने की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा दिलवाने की मांग की। करहल में व्यवसायियों ने हाथों में काले झंडे लेकर जुलूस निकाला।