फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी से खाली कराए गए कार्यालय पर चला बुलडोजर, जमींदोज

Thu, 29 Sep 2022 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
समाजवादी पार्टी से खाली कराए गए कार्यालय के भवन पर चल गया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में देवी रोड स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के शहर कार्यालय को खाली कराने के बाद गुरुवार शाम जिला पंचायत ने इस भवन पर बुलडोजर चला दिया। देखते ही देखते जिला पंचायत की देखरेख में पूरा भवन जमींदोज कर दिया गया। ये भवन और भूमि जिला पंचायत की है, जिसे बीते दिनों लीज निरस्त करने के बाद सपा से खाली करा लिया गया था। अब यहां कॉम्पलेक्स बनाने की तैयारी है।

जिला पंचायत की देवी रोड स्थित बोर्डिंग हाउस नार्मल स्कूल जमीन पर बने दो कक्षों का आवंटन समाजवादी पार्टी को कार्यालय के लिए किया गया था। इसे जिला पंचायत ने आपत्तियों की सुनवाई के बाद आठ सितंबर को निरस्त कर दिया था। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने नौ सितंबर को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को दो दिन में भवन खाली कराने का नोटिस दिया था। 12 सितंबर की शाम तक जब कार्यालय खाली नहीं हुआ तो अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
सपा का शहर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में सपा नगर कार्यालय को खाली कराया। 
विज्ञापन

3 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यालय खाली कराने के बाद जिला पंचायत ने भवन को अपने कब्जे में लेकर आनन-फानन उसकी पुताई करा दी थी, जिसके बाद आज इस भवन पर बुलडोजर चला दिया गया।

4 of 5
ध्वस्त किया गया भवन - फोटो : अमर उजाला
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि देवी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के शहर कार्यालय के लिए 99 साल का पट्टा आवंटन किया गया था। पार्टी द्वारा हर महीने तय किराया भी जमा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2022 तक का किराया भी पार्टी द्वारा जमा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में रिट दायर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें