फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जनकपुरी महोत्सव में सांड़ ने फैलाई दहशत, बच्चे को सड़क पर पटका, 10 से अधिक लोग घायल

Sat, 24 Sep 2022 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सांड़ ने बच्चे को पटका - फोटो : रामेश्वर दास
आगरा में बंदर ही नहीं, घुमंतू सांड़ भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। शुक्रवार रात को एक सांड़ ने जनकपुरी महोत्सव में दहशत फैला दी। सांड़ लोगों की भीड़ में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। सांड़ ने पांच साल के बच्चे को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सांड़ ने 10 से ज्यादा लोगों को उठाकर फेंका। उससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड़ के हमले से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे का है। सीताजी के डोले के जनकपुरी मंच पर पहुंचते ही बूढ़ी का नगला की ओर से दौड़ते हुए आया सांड़ भीड़ में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई। चीख-पुकार मच गई। इसी बीच सांड़ ने जनकपुरी गेट के पास एक पांच साल के बच्चे को सींगों पर उठा लिया। आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की मगर उसे पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें- ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: अब बंगाल के पर्यटक को काटा, 10 दिन में हुई सातवीं घटना
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे को उठाता युवक - फोटो : रामेश्वर दास
पुलिसकर्मियों ने सांड़ को रोकने की कोशिश की, मगर तब तक वह 10 से ज्यादा महिलाओं, बच्चों को टक्कर मारता हुआ दयालबाग की ओर भाग निकला। सांड़ के हमले में घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।  
विज्ञापन

3 of 5
सांड़ ने बच्चे को उठाकर फेंका - फोटो : रामेश्वर दास
भीड़ में सांड़ घुस आने से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। उसके जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि शहर की सड़कों पर सांड़ घूमते रहते हैं, जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। 

4 of 5
बाउंसरों ने की धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी मंच पर जूते पहनकर घूम रहे बाउंसरों ने राम-सीता के दर्शन करने पहुंची महिलाओं से धक्का मुक्की की। उन्हें मंच से जबरन नीचे धकेल दिया। इसी तरह के हालात जनकपुरी मंच के दोनों गेटों पर रहे। यहां पुलिसकर्मी और व्यवस्थापकों को लोगों धक्के मारकर निकालना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीड़ में पुलिस ने संभाली स्थिति - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी के मंच पर शुक्रवार की रात को माता सीता और श्रीराम के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात दस बजे मंच पर बढ़ती भीड़ को देखकर जूते पहनकर मंच पर पहुंचे बाउंसरों ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की। इसे लेकर बाउंसरों से लोगों की झड़प भी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें