फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुझ गया घर का 'चिराग', ट्रैक्टर ने रौंदा बाइक सवार युवक, परिवार पर टूटा दुखों का 'पहाड़'

Tue, 01 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कन्हैया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद-प्रतापपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़कर बाइक से लौट रहा बीएससी का छात्र मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने कुछ दूरी तक चालक का पीछा किया, लेकिन वह एक स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर 40 मिनट बाद जाम खुलवाया। जाम लगने से राहगीर और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

3 of 5
बेटे की मौत के बाद विलाप करते पिता - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार दिखतौली गांव निवासी कन्हैया (20) पुत्र अवधेश यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सुबह अपने दोस्त शोलू और धीरू के साथ बाइक से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथियों को भी हल्की चोटें आई हैं। 
 

4 of 5
कन्हैया की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर शिकोहाबाद की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर को सुभाष तिराहे पर खड़ा करके भाग गया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-प्रतापपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया और जाम खुलवा दिया। कन्हैया तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र की हादसे में मौत की खबर लगते ही उसकी मां चमेली और पिता अवधेश का रो-रो कर बुरा हाल था। भाई की मौत की खबर लगते ही उसकी दोनों बहनें संगीता और पूजा भी आ गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें