मैनपुरी: बीएएस के साथ हाथापाई के बाद हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम रामजी मिश्रा के मौके पर पहुंचने के बाद भी विवाद शांत न होने पर रात एक बजे डीएम अविनाश कृष्ण सिंह व एसपी अशोक कुमार राय घिरोर थाने पहुंचे। यहां सभी शिक्षकों, ग्रामीण और छात्रों को बुलाया गया। इसके बाद अफसरों ने सभी से वार्ता की। अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं नहीं माने वे यहां तैनात शिक्षकों के स्थानांतरण पर अड़े रहे। जिलाधिकारी ने उनकी मांग को मानते हुए खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रुबीना इजहार, शिक्षक महेंद्र सिंह और शिक्षिका निशंका जैन को यहां से हटाने के निर्देश दिए। रात करीब तीन बजे खंड शिक्षाधिकारी ने तीनों को कंपोजिट विद्यालय नाहिली से हटाने के आदेश जारी किए। इसके बाद विवाद शांत हुआ और सभी अपने-अपने घरों के लिए चले गए।