वर्ष 1857 की क्रांति के समय लेफ्टिनेंट गवर्नर जेआर केल्विन ने तनाव के कारण मानसिक संतुलन खो दिया था। साथ ही अन्य अंग्रेज अधिकारी व सैनिकों के तनावग्रस्त होने पर इंग्लैंड की महारानी क्वीन विक्टोरिया के आदेश पर आगरा में वर्ष 1859 में मेंटल हॉस्पिटल की शुरुआत हुई। तब यह मानसिक रोगियों की शरण स्थली की तरह था। आईजी जेल मेंटल हॉस्पिटल के प्रभारी होते थे। जेल की तरह व्यवस्थाएं चलाई जातीं थीं। अब ये अस्पताल मानसिक रोगियों के लिए उम्मीद की किरण है।
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर दिनेश राठौर के मुताबिक 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। इसके उपलक्ष्य में छह अक्तूबर से मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन कर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (पूर्ववर्ती मेंटल हॉस्पिटल) के इतिहास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आगरा में देश का चौथा मानसिक अस्पताल स्थापित किया गया था। इससे पहले कलकत्ता (कोलकाता), बॉम्बे (मुंबई) व मद्रास (चेन्नई) में मानसिक अस्पताल थे।
विज्ञापन
2 of 5
प्रथम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बनारसी दास
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1905 तक आईजी जेल ही मेंटल हॉस्पिटल के प्रभारी रहे। वर्ष 1934 में पहले भारतीय डॉ. बनारसी दास प्रथम चिकित्सा अधीक्षक बने। डॉ. बनारसी दास के प्रयासों से रॉयल मेडिको साइकोलॉजिकल एसोसिएशन का गठन हुआ, जो 1947 के बाद ‘इंडियन साइकियाट्री सोसायटी’ के रूप में विख्यात हुई। मानसिक स्वास्थ्य की पहली दवा करीब 1950 में बनी।
विज्ञापन
3 of 5
अंग्रेज गवर्नर जेआर कॉल्विन
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
वर्ष 1955 में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस लाल ने एमडी सायकेट्री का प्रशिक्षण शुरू किया। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज मनोचिकित्सा के स्नातक स्तर के प्रशिक्षण के लिए आगरा मानसिक अस्पताल से संबद्ध हुए। वर्ष 1957 से 1975 तक यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध का केंद्र रहा। बीच में स्थिति खराब हुई। बाद में सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने से स्थिति सुधरी।
4 of 5
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर दिनेश राठौर
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने इस सोसाइटी बनाकर स्वायत्तशासी संस्था घोषित कर दिया। वर्ष 2009 में एमडी सायकेट्री, एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी, एमफिलसाइकियाट्रिक, सोशल वर्क व नर्सिंग के पाठ्यक्रम शुरू हुए। यहां मानसिक रोगियों के उपचार, शोध आदि के साथ वृद्धजन मनोरोग क्लीनिक, साइको-सेक्सुअल क्लीनिक, बाल व किशोरावस्था क्लीनिक की विशेष ओपीडी संचालित की जाती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान
- 172 एकड़ में फैला हुआ है संस्थान
- 25 से ज्यादा भवन हैं परिसर में
- 500 मरीज वर्तमान में भर्ती हैं।
- 250 मरीज ओपीडी में लेते हैं परामर्श
- 200 नियमित व संविदा कर्मचारी हैं
- 03 प्रोफेसर, 10 सीनियर रेजीडेंट, 03 मेडिकल ऑफिसर,
- 20 एमडी के छात्र, 01 एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं