फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे में आया वीर सपूत: एसएसबी जवान अभिषेक यादव की अंतिम विदाई, रो पड़ा पूरा गांव; भाई सुमित ने दी मुखाग्नि

Tue, 15 Sep 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसएसबी जवान अभिषेक यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को आगरा के बमरौली अहीर गांव पहुंचा, जहां युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने शहीद स्मारक और मार्गों का नाम अभिषेक यादव के नाम पर रखने की मांग की, जिसके बाद अधिकारियों की बातचीत के बाद अंतिम संस्कार हुआ।
 
विज्ञापन
1 of 6
तिरंगे में आया वीर सपूत - फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वीर जवान अभिषेक यादव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के आगमन के बाद युवाओं ने करीब एक घंटे तक तिरंगा यात्रा निकाली। बिहार के सुपौल स्थित ट्रेनिंग सेंटर से उपनिरीक्षक केवल सिंह के साथ एसएसबी के जवान पार्थिव शरीर लेकर आगरा पहुंचे थे। इसके बाद युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए पार्थिव शरीर को बमरौली अहीर स्थित गांव पहुंचाया। गांव में भी युवाओं ने तिरंगे के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

शनिवार को अभिषेक यादव की बिहार के सुपौल में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के बाद शहीद स्मारक बनाने और उसके लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक अंतिम संस्कार रोक दिया। ग्रामीणों ने रोहता से बरौली अहीर मार्ग तथा रोहता से बमरौली अहीर जाने वाले मुख्य मार्ग का नामकरण ‘अभिषेक यादव मार्ग’ करने की भी मांग रखी।

 
विज्ञापन

2 of 6
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी होने पर तहसील सदर के उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
अंतिम विदाई के लिए उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ कहासुनी भी हुई। करीब तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद ब्लॉक प्रमुख बिचपुरी के पति सोनू दिवाकर ने संपूर्ण श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही। इसके बाद गांव के बुजुर्गों के समझाने पर ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। 

 

4 of 6
लखनऊ और सुपौल से एसएसबी के 20 जवानों की टुकड़ी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ और सुपौल से एसएसबी के 20 जवानों की टुकड़ी भी वीर जवान को अंतिम सलामी देने पहुंची। मातमी धुन के बीच एसएसबी के जवानों ने अभिषेक यादव को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक यादव अमर रहे’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा,अभिषेक तेरा नाम रहेगा’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हर किसी की आंखें नम थीं और गांव के लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देते नजर आए। शाम करीब 6:30 बजे अभिषेक यादव के छोटे भाई सुमित यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ ग्रामीण भी भावुक हो गए। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र परमवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू दिवाकर,पूर्व विधायक कालीचरण सुमन,राजपाल यादव,अमित सिंह,सत्येंद्र दुबे,हेमंत चाहर,दिनेश यादव,कैप्टन महेश,विवेक यादव,राकेश धनगर,पूर्व सैनिक प्रताप सिंह,जितेंद्र खटीक,रघुवीर राणा, महेश जाटव,कैप्टन राजन लाल,सूबेदार ओमवीर सिंह,पूर्व प्रधान सोनू यादव सहित थाना मलपुरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें