आगरा स्मार्ट सिटी की एक चाैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क से लेकर घरों तक सीवर का पानी पहुंच गया है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। परेशान लोगों ने मकान बेचने के लिए पोस्टर तक लगा दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर गंदा पानी और मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड 77 स्थित शहीद नगर के टैगोर नगर और भगत सिंह चौराहे के पास चोक नाला और सीवर उफनने से नारकीय हालत हो गए हैं। गंदा व बदबूदार पानी रास्तों, पार्क, लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं।
तीन महीनों से क्षेत्र के नाले और सीवर लाइन पूरी तरह चोक पड़े हैं, जलभराव हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना बंद है, वहीं रास्तों पर जमा सीवर के पानी से लोग मंदिर और मस्जिद तक नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा इस नरक में रहने से अच्छा हम किराए पर कहीं दूर रह लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जा नदीम बेग, विजय अग्रवाल, मोहम्मद खली और अनीस खान ने बताया कि सीवर के मैनहोल टूटे पड़े हैं और गंदा पानी लगातार उफान मार रहा है। बार-बार गुहार के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई।
4 of 5
घरों पर लगे पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दिलशाद बानो, नजमा, गुड्डो, जुबैदा, राहिल और गुड़िया ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यदि समस्या का तत्काल स्थायी निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।