थाना न्यू आगरा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या में एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
करबला निवासी पाले खां की पत्नी परवीन बेगम (40) 26 सितंबर को लापता हो गई थीं। 27 सितंबर को उनका शव फतेहपुर सीकरी स्थित नहर में मिला था। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्या में एक अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह करबला का ही रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परवीन बेगम से उसका काफी समय से परिचय था।
विज्ञापन
3 of 5
विजिटिंग कार्ड पर भाजपा नेता परवीन बेगम का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परवीन उससे खर्चे के लिये रुपये लेती थी। इस कारण आरिफ का अपनी पत्नी से भी झगड़ा होता था। परवीन बेगम ने इस बार 25 हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने और बदनाम करने की धमकी दी थी। इससे वह परेशान हो गया था। इस पर आरिफ ने उनकी
हत्या की योजना बनाई थी।
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
परवीन बेगम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया था। पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि आखिर परवीन नहर में गिरी थी या फिर गिराया गया। आरोपी आरिफ ने बताया कि फरह स्थित ओल गांव के पास वह अक्सर ताड़ के पत्ते काटने जाता था। वहां स्थित नहर मथुरा से फतेहपुर सीकरी तक जाती थी। इसमें कई फैक्ट्री का गंदा पानी आता है। परवीन की हत्या के लिए 26 सितंबर को मोपेड पर बैठाकर ओल ले गया। यहां से गांव किरराई ले आया। उसने परवीन को बताया कि गांव नगला जट्टा के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये दिलवा देगा। उसने नहर के पास आकर परवीन को डुबो दिया।
महिला हत्याकांड की जानकारी देते एसपी सिटी प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खुद भी नहर में कूद गया। परवीन को बाहर नहीं आने दिया। उसको पकड़कर पानी में डुबोये रखा। इस दौरान खुद भी 25 मीटर तक बहता चला गया। जब तक परवीन की सांसें नहीं थम गईं, तब तक पानी में ही डुबोकर रखा। घटनास्थल के पास ही परवीन का मोबाइल और चप्पल फेंक दिए। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।