फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

Sat, 17 Nov 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में प्रदेश के ग्राम विकास व चिकित्सा स्वास्थ मंत्री महेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को भाजपा कमल संदेश बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

2 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह में बिना हेलमेट बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को लेकर जब मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने आह्वान किया है कि हेलमेट लगाकर ही निकले। पर जवानी जवानी होती है और कार्यकर्ता कार्यकर्ता। उम्मीद है कि कार्यकर्ता हेलमेट लगाकर निकलेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

3 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
मंत्री के आह्वान के बाद भी पूरी बाइक रैली के दौरान चुनिंदा पदाधिकारियों की छोड़ बाकी सभी भाजपा कार्यकर्ता बिना हेलमेट और तीन तीन सवारी के साथ बाइक पर सवार दिखे। हेलमेट की जगह उनके सिर पर भगवा साफा और गले में गमछा पड़ा था। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

4 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
कमल बाइक संदेश रैली के आगरा के तारघर मैदान से निकाली गई। इससे पहले मंत्री महेंद्र सिंह ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि हम लगातार आयोजन करते रहते हैं, पर अब इसे लोकसभा चुनाव का आगाज ही कहेंगे।  
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

5 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का नेतृत्व दुनिया में हंसी का पात्र है। इससे झूठा कोई नेतृत्व हो नहीं सकता है। भाजपा ने विकास किया है और इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

6 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
यातयात माह में कार्यकर्ताओं द्वारा हेलमेट न लगाने पर उन्होंने कहा कि हमने आह्वान किया है। उन्हें हेलमेट लगाना चाहिए, लेकिन जवानी जवानी होती है और कार्यकर्ता कार्यकर्ता होता है। हमने आह्वान किया है। उम्मीद है कि कार्यकर्ता हेलमेट लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, योगी के मंत्री बोले- जवानी जवानी होती है...

7 of 7
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से लेकर मुस्लिम समाज की अगुवाई करने वाले मुस्लिम प्रकोष्ठ के अशफाक सैफी तक ने हेलमेट लगाए जाने की बात कही। लेकिन जब रैली शुरू हुई तो एकाध कार्यकर्ता को छोड़कर सभी बिना हेलमेट और नारेबाजी करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें