फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन नारे लगवाने का मामला: मथुरा में युवक से हुई बदसलूकी, पीड़ित ने कहा- मुझे देशद्रोही कहा गया

Tue, 12 Jul 2022 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित युवक मुबीन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में पशुओं का चारा लेने गए मुस्लिम युवक को धर्मपुरा नहर पर कुछ युवकों ने पकड़ लिया। उससे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगवाए। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का जिक्र करते हुए उस पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि भाईचारा बनाए रखने के लिए वह इस घटना को भूल गया था। सोमवार को वीडियो वायरल हुआ तो थाने में शिकायत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल ने बताया कि पीड़ित युवक मुबीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया है। उस पर डीएस जाट की डीपी लगी हुई है। उस पर डिंपल सिंह सिनसिनवार लिखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिया पर बैठा पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
गांव ओल निवासी मुबीन रविवार को धर्मपुरा नहर (आगरा कैनाल) किनारे पशुओं के लिए चारा लेने गया था। गांव धर्मपुरा निवासी युवकों ने मुबीन को नहर पर रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज की। जबरन उससे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगवाए। जय श्रीराम के नारे भी लगवाने का आरोप है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित मुबीन का आरोप है कि युवकों ने उसकी दाढ़ी पकड़ ली और कहा कि तुम लोगों ने कन्हैया लाल को मारा है। देशद्रोही होने का आरोप लगाया। युवकों ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक युवक उसके साथ जबरदस्ती करते नजर आ रहा है। दूसरा युवक पास ही बाइक पर खड़ा है।

4 of 5
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित का कहना है कि बस्ती के लोगों ने आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने को कहा था। वह भी नहीं चाहता था, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, तब उसे रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। पीड़ित ने बताया कि गांव में सभी लोग प्यार-मोहब्बत से रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जबरन नारे लगवाने के मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज करके आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जनपद की शांति कतई भंग नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी ऐसा करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें