फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

Thu, 06 Sep 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
फिरोजाबाद में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सर्वण संगठनों ने गुरुवार को जमकर हल्ला बोला। भारत बंद के आह्वान पर सर्वण संगठनों ने
काली पट्टी बांध कर जुलूस निकाले। बाजार बंद कराया। एक्ट की अर्थी निकाल कर पुतला दहन किया। पुलिस के सामने प्रधानमंत्री को पुतला भी फूंका गया। कुछ जगह आंदोलन करने वालों की पुलिस से झड़प भी हुई। आंदोलनकारी जब तक बाजार में रहे बाजार बंद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।  
विज्ञापन

भारत बंद: यहां प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

2 of 7
फिरोजाबाद में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठन, सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय सर्वण संगठन, सर्वण महासभा, क्षत्रीय महासभा सहित सर्वर्णों के तमाम संगठन एक साथ सड़क पर उतरे। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष मोहित शर्मा के साथ संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य गांधी पार्क चौराहे पर एकत्रित हुए। इन लोगों ने जुलूस निकाल कर बाजार बंद कराए। इसके बाद सदर बाजार में नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

3 of 7
फिरोजाबाद में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सवर्ण संगठन के आनंदपाल सिंह तौमर, सुरेंद्र उपाध्याय, राज कुमार सारस्वत, पवन कुमार सिंह के साथ सैकडों की संख्या में सवर्ण संगठन के लोगों ने एससी-एसटी एक्ट की अर्थी निकाली। अर्थी लेकर लोग विभव नगर से चले। क्लब चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां एक्ट के विरोध में नारेबाजी करते हुए अर्थी को आग लगा दी। इस दौरान पुलिस से झडप भी हुई। पुलिसकर्मियों ने अर्थी को बुझा दिया और अर्थी में लगे बांस इधर-उधर फेंक दिए।  

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

4 of 7
फिरोजाबाद में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सवर्ण महासभा के बैनर तले सर्वण सांसदों और केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ कोटला रोड पर किया गया। हवन कुंड
बना कर उसमें एक्ट की आहुतियां दीं। एक्ट के विरोध में नारे लगाए। क्षेत्र का बाजार लोगों ने बंद करा दिया था। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, एसके भटनागर, अनुपम दुबे, आनंद शर्मा, राजेंद्र वशिष्ठ, अमित शर्मा सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।  
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

5 of 7
फिरोजाबाद में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एक्ट में किए संशोधन के विरोध में जिला मुख्यालय जाकर डीएम नेहा शर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तौमर ने कहा कि एक्ट में किया गया संशोधन सरकार को वापस लेना चाहिए। इस मौके पर हरि सिंह तौमर, राम कुशवाह, शिव प्रकाश जादौन, रामकुमार प्रधान, गवेंद्र पाल सिंह, देवेश चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

6 of 7
फिरोजाबाद में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
नारखी के बछगांव चौराहे पर उपजिलाधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दलित और सवर्ण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने निकाली एससी-एसटी एक्ट की अर्थी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला

7 of 7
फिरोजाबाद में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान टूंडला में प्रदर्शनकारी उग्र दिखाई दिए। टूंडला-एटा रोड पर रजावली चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्री परेशान रहे। कस्बे में सभी दुकानें भी बंद रहीं। रेलवे स्टेशन के निकट एससी-एसटी एक्ट के विरोध में खड़े सभी समाज के लोग एकत्रित हुए। एक्ट के विरोध में नारेबाजी की। वहीं शिकोहाबाद में सवर्ण संगठनों के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें