आगरा किला पहुंचे याचिकाकर्ता महेंन्द्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किले में हैं तीन मस्जिदें
एएसआई की ओर से आगरा किला में संरक्षित तीन मोती मस्जिद, नगीना मस्जिद और मीना मस्जिद का निर्माण शाहजहां के दौर में किया गया था। ये तीनों मस्जिदें संगमरमर की हैं। सबसे बड़ी मोती मस्जिद है, जो मीना बाजार से सटी है और वाटरगेट की ओर मुख्य दरवाजा है। यह पर्यटकों के लिए बंद है। दूसरी रतन सिंह की हवेली के पास मच्छी भवन से सटी नगीना मस्जिद है, जो संगमरमर से बनी है। यह शाही परिवार के लिए थी, जबकि दीवान ए खास के पास मीना मस्जिद है, जो शीशमहल से सटी है और इसका इस्तेमाल शाहजहां करते थे।