उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ बटेश्वर के मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार से बंद हो गए। कोरोना वायरस के कारण उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
बटेश्वर के मंदिर पूजा करते श्रद्घालु (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को मंदिर खुले थे। लेकिन दर्शन के लिए बहुत कम श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर सूने ही रहे। पूजा सामग्री के बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
बटेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
पुजारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने भीड़ वाले आयोजनों पर रोक की गाइड लाइन जारी की है। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार से दो अप्रैल तक बटेश्वर मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
4 of 6
साईं मंदिर, राजामंडी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंदिरों में आस्था के साथ जागरूकता भी है। भक्त हाथों पर सैनिटाइजर लगाने के बाद ही प्रवेश कर रहे हैं। दर्शन के बाद हाथ धो रहे हैं। कई श्रद्धालु मास्क लगाकर भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक दूसरे से दूरी भी बनाकर रख रहे हैं ताकि कोरोना का संक्रमण न होने पाए। साईं मंदिर, राजामंडी में सुबह और शाम को भक्त आ रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं, तब तक छात्र भी काफी संख्या में आ रहे थे। भक्त एहतियात बरत रहे हैं। सैनिटाइजर हाथ में ही रखते हैं। हरिदास, मंडी सईद खां
विज्ञापन
5 of 6
राधा कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर
- फोटो : अमर उजाला
राधा कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर समय: शाम साढ़े सात बजे: भक्त आ रहे हैं। संख्या पहले से कम हुई है। इसकी वजह कोरोना है। भक्त घर पर ही आराधना कर रहे हैं - अविनाश शर्मा, कावेरी ग्रीन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बंबई वाली बगीची
- फोटो : अमर उजाला
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बंबई वाली बगीची में कोरोना का डर है, आस्था भी है। भक्त मंदिरों में तैयारी के साथ आ रहे हैं। आने से पहले हाथ धोते हैं और जाते समय भी। कई श्रद्धालु मास्क लगाकर आ रहे हैं तो कुछ ने मुंह को रुमाल से ढका है। - डॉ. राम प्रकाश चतुर्वेदी, सिकंदरा