अलीगढ़ से उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे (पुलिस लाइन के पीछे) क्रैश हो गया।
बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त प्रशिक्षु विमान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। यदि विमान में करंट दौड़ जाता तो महिला पायलट की जान जा सकती थी वहीं, विद्युत तार से टकराने पर चिंगारी उठती तो विमान में आग भड़क सकती थी और विस्फोट भी हो सकता था। मगर विमान जिस विद्युत लाइन से टकराया था, वह लंबे समय से बंद चल रही है।
विद्युत निगम के जेई जय गोविंद ने बताया कि विमान हादसे के समय जिस हाईटेंशन लाइन से टकराया था। वह कलेक्ट्रेट सप्लाई देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कलेक्ट्रेट फीडर शुरू होने के बाद से इस लाइन का उपयोग बंद कर दिया गया। इस वजह से विद्युत तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। हादसे के बाद इसे लेकर मौके पर लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
2 of 11
कासगंज प्लेन क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विमान हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते गांव बहेड़िया, क्यामपुर, जखारुद्रपुर, किलोनी, भिटौना, गौराहा, मांमों, अशोक नगर समेत अन्य गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने और राहत कार्य में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 11
कासगंज प्लेन क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएएचआई अधिकारियों को बुलाकर बैरिकेट्स लगाए गए। ढोलना, सोरोंजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्यूआरटी सहित अन्य पुलिस पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रण करने में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद हालात सामान्य हुए ।
4 of 11
हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गांव बहेड़िया निवासी सत्यप्रकाश, बिट्टू और अशोक नगर निवासी डॉ. बंटी ने बताया कि विमान ने आसमान में पहले कई चक्कर लगाए। इसके बाद वह तारों से टकराने के बाद सिक्सलेन मार्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी सुशील कुमार, सदर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
5 of 11
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
डीसीजीए की टीम करेगी हादसे की जांच
प्रशिक्षु विमान हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली से नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीजीए) की टीम रवाना हो चुकी है। टीम देर रात तक कासगंज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
6 of 11
कासगंज प्लेन क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन पर लगाए चक्कर, हवा में खाए हिचकोले
विमान हादसे के बाद मौके पर मौजूद पास के गांव बहेड़ियां के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशिक्षु विमान ने हादसे से पहले पुलिस लाइन के चक्कर लगाए। विमान काफी कम ऊंचाई पर था। इस वजह से ग्रामीणों का ध्यान उसकी ओर गया। इस दौरान विमान ने हिचकोले भी खाए। फिर अचानक तेज आवाज के साथ हाईवे किनारे जा गिरा। धूल का गुबार उठने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
7 of 11
मौके पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पास के गांव किलोनी में हादसे के वक्त खेत पर काम कर रहे राघवेंद्र, बालेंद्र और बलवीर ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी उनकी निगाह काफी नीचे उड़ रहे विमान पर पड़ी। उन्होंने देखा कि विमान आसपास के इलाकों में हवा में चक्कर लगा रहा है। फिर अचानक विमान बरेली-मथुरा हाईवे की ओर बढ़ा और तेज आवाज के साथ क्रैश हो गया।
8 of 11
कासगंज में विमान क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक तेज आवाज के साथ उठा धूल का गुबार, खड़े हो गए थे रोंगटे
हादसा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। वह और आसपास खेत में काम रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो विद्युत तार टूट हुए थे और विमान हाईवे के किनारे क्षतिग्रस्त हाल में था। गनीमत रही कि विमान उड़ा रही महिला पायलट को कुछ नहीं हुआ था। जब तक वह लोग पहुंचे, तब तक घायल पायलट खुद ही बाहर निकल आई थी।
9 of 11
कासगंज में विमान क्रैश, महिला पायलट घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशिक्षु विमान निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे क्रैश, महिला पायलट घायल
अलीगढ़ से उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे (पुलिस लाइन के पीछे) क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार महिला पायलट घायल हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की गाड़ियां, एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल पायलट कायनात खान (27) निवासी पवई, मुंबई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
10 of 11
कासगंज में विमान क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एविएशन कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। चेतक एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमान ने जिला अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी।
कासगंज में विमान क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विमान कासगंज की सीमा में उड़ रहा था, तभी दोपहर करीब 3:15 बजे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान का संपर्क एविएशन कंपनी से टूट गया। इससे विमान चला रहीं महिला पायलट कायनात खान रास्ता भटक गईं।