वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल गए हैं। रविवार सुबह निर्धारित समय से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। दर्शन के लिए 24 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक दिन में केवल 500 श्रद्धालु ही अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के लिए मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक है।