फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आज से भक्त कर सकेंगे श्री बांकेबिहारी के दर्शन, कल से खुलेंगे द्वारिकाधीश मंदिर के पट

Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू के कारण करीब एक माह से वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी से दूर रहे भक्त अब अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए ठाकुरजी के द्वार एक जून से खोलने का फैसला किया है। बता दें कि कोरोना कर्फ्यू में एक जून से ढील दी गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। लोगों का आवागमन भी बना रहेगा। इसे देखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वार खोलने का फैसला किया गया है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि एक जून से पूर्व की भांति मंदिर में भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। कोविड के नियमों का पालन करना होगा। वीकेंड में शनिवार और रविवार को मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। बाकी दिन सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक आम भक्तों के लिए दर्शन खुलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रेम मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर भी मंगलवार से भक्तों के लिए खुलने जा रहा है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। प्रवेश गेट नंबर दो से होगा। प्रेम मंदिर के पट भी भक्तों के लिए जल्द खुल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए दो जून से खुलेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में ठाकुरजी की दो झांकी सुबह और दो झांकी शाम को खुलेगी, प्रथम झांकी 8:15 से 8:45 तक और द्वितीय झांकी 10:15 से 11:00 बजे तक और सायंकाल को 4:45 से 5:15 तक और 6:15 से सायं काल 7:00 बजे तक इस प्रकार 4 झांकियों में दर्शन होंगे। आरती भीतर होंगी ताकि भीड़ न हो। परिक्रमा बंद रहेगी।

4 of 6
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के मुख्य गेट पर एक बार में केवल 5-5 करके भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। बगैर मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर के अंदर आने पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद सैनिटाइज किया जाएगा। एक गेट से भक्तों का प्रवेश होगा और दूसरे गेट से निकास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के पट भी खुल जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने प्रबंध समिति के साथ की गई वर्चुअल चर्चा के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शनों का समय प्रात: 7 से 12 बजे तक व सायंकालीन बेला के लिए अपरान्ह 3:30 से सायं 6:30 बजे तक नियत किया गया है। प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर एक जून से बाहरी भक्तों के लिए खोला जाएगा। मंदिर कमेटी की बैठक सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट एवं उपस्थित बंधुओं ने मंदिर खोलने का निर्णय लिया। अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 1 जून से मंदिर में भक्त पांच-पांच के समूह में दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें