फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कमांडो की तरह दिया जा रहा प्रशिक्षण, देखिए तस्वीरें

Thu, 30 May 2019 03:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में बजरंग दल का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर लगाया है। इसमें युवा कार्यकर्ताओं को कमांडो की तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें बंदूक-लाठी चलाने के साथ आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के 22 जिलों से करीब 300 कार्यकर्ता आए हैं। चौथे दिन बुधवार को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थितस्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में 26 मई से चल रहे बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर  का समापन दो जून को होगा। प्रशिक्षण शिविर में फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली समेत 22 जिलों के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आग के गोल से कूदता बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शिविर में बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं को युद्ध कला, विपरीत  स्थिति में बंकर में घुसना, लाठी चलाने, निशानेबाजी, कमांडो की तरह रस्सी पर  चलना, बाधा दौड़ और तरह-तरह के बाधाओं को पार करना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा  है। बता दें कि बजरंग दल विश्व हिंदु परिषद की युवा इकाई है। 

4 of 5
प्रशिक्षण लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कमांडो ट्रेनिंग की तरह होता है। इसमें बिना अस्त्र-शस्त्र युद्ध आदि के  अलावा आंदोलन, भीड़ नियंत्रण, आपदा की स्थिति में बचाव आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त युवाओं को मानसिक, बौद्धिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित  ट्रेनिंग दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी कार्यकर्ताओं की आयु 18 से अधिक है। बुधवार को इन कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात प्रभारी नीरज मिश्रा ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। नशे में ड्राइविग नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें