फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में बड़ी वारदात: फौजी के घर दिनदहाड़े डकैती, परिवार को बंधक बनाने वाले बदमाशों से मुठभेड़; तीन घायल

Fri, 03 Jul 2026 08:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार मुनादी की गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
फौजी के घर में घुसे बदमाश, लुटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार शाम दिनदहाड़े एक फौजी के मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि परिवार की सूझबूझ से मामला पलट गया। परिवार के सदस्य बदमाशों को घर के अंदर बंद कर बाहर निकलने में सफल रहे, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। करीब दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, वो भी घायल हो गया। 

विज्ञापन

2 of 7
फौजी का घर - फोटो : अमर उजाला
फौजी के बेटे, बहू और पोते को बनाया बंधक
जानकारी के अनुसार, घटना पटियाली-गंजडुंडवारा रोड स्थित जिलानी गेस्ट हाउस के पास एक फौजी के मकान की है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और फौजी के बेटे, बहू और पोते को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर मकान में लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीसरी मंजिल से कूद गया बदमाश 
इसी दौरान परिवार ने मौका देखकर बदमाशों को धक्का दिया और खुद बाहर निकलकर मकान का दरवाजा बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी अफरा-तफरी में एक बदमाश ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, वो भी घायल हो गया।  जबकि दो बदमाश मकान के अंदर ही फंस गए।

4 of 7
घर के बार खड़ा जवान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घर को घेरा
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को घटनास्थल से दूर हटाने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार मुनादी की गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया। मकान में प्रवेश के लिए ऊंची सीढ़ी मंगाई गई और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई।
विज्ञापन

5 of 7
पीड़ित राहुल यादव - फोटो : अमर उजाला
10 मिनट में चार राउंडर फायरिंग
सीओ पटियाली के अवकाश पर होने के कारण सीओ सहावर ने मौके पर मोर्चा संभाला। बाद में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।

शाम करीब सवा सात बजे पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई। इसके कुछ ही देर बाद अंदर से लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। करीब 10 मिनट के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं, जिससे बाहर खड़ी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

6 of 7
पीड़ित की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, मकान के अंदर दोनों बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पुलिस ने इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करते हुए यातायात दोबारा शुरू करा दिया। फरार बदमाश की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूट के प्रयास सहित पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें