फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: सफल हुआ शुभम का एक और ऑपरेशन, बोला- ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं

Wed, 26 Oct 2022 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया में किरावली के शुभम गर्ग पर हमलावर ने चाकू से 11 प्रहार किए थे। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज लगातार चल रहा है। उसकी हालत में अब पहले से सुधार है। सोमवार को उसका एक और ऑपरेशन हुआ तो परिजन प्रार्थना करते रहे। शुभम ने ऑपरेशन के बाद माता-पिता से बात की। बताया कि डॉक्टर ने उससे यही पूछा कि आखिर तुम इतने प्रहार होने पर भी कैसे बच गए। उसने बोला कि ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं। उसके हौसले से डॉक्टर भी अचंभित हैं। 

मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री लेकर सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में शोध करने गए शुभम गर्ग पर 6 अक्तूबर को कातिलाना हमला किया गया था। चाकू से पेट और जबड़े में 11 प्रहार किए गए थे, तभी से शुभम का उपचार चल रहा है। पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि बेटे शुभम के पेट का ऑपरेशन सफल रहा है। उसने उनसे बात भी की। बताया कि अब उसकी तबियत में सुधार होने लगा है। ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि चाकू से हुए 11 प्रहार में तुम जिंदा कैसे बच गए? इस पर उसने कहा कि मैं तो ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं। परिवारवालों ने ईश्वर से अति शीघ्र शुभम के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला
शुभम के परिवार से मिलने भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर पहुंचे। उन्होंने शुभम का हाल चाल जाना। मोहन सिंह चाहर ने बताया कि वह शुभम की मां कुसुम गर्ग और पिता राम निवास गर्ग के पासपोर्ट एवं वीजा बनवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
शुभम गर्ग के पिता से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। मांग करेंगे कि सरकारी सहायता से माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए। उनके साथ चंदन सिंह चाहर, शैलेश उपाध्याय, अजयगर्ग आदि मौजूद रहे।

4 of 5
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला
शुभम पर हमले की सूचना रूम पार्टनर दिल्ली निवासी भुवन तिलानी ने पुलिस एवं एंबुलेंस को दी थी। सूचना पर उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से शुभम का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्र और उसके परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
उसके उपचार पर प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च हो रहा है। वहीं उसका भाई रोहित भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। वह भाई की देखभाल में लगा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें