फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः लॉकडाउन में पुलिस टीम पर हमला, पथराव, लाठी-डंडे भी चलाए, दस गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गोवर्धन परिक्रमा के आन्यौर स्थित नगला भीम नगर में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम व सीओ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग आन्यौर के नगला भीमनगर में शुक्रवार को लॉकडाउन में खुली दुकानों को बंद कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 25 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हमले के बाद घायल कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि आन्यौर परिक्रमा मार्ग के भीमनगर में दुकानें खुली हुई हैं। इस पर हल्का इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह मय फोर्स पहुंचे तो जलपान की दुकान खुली हुई थीं और दर्जनों युवक ताश खेल रहे थे। पुलिस को देख भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
भीमनगर से युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस, हमले के बाद घायल कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी मय पुलिस बल पहुंच गए। पथराव की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से दरोगा सत्यप्रकाश सिंह ने 36 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 25 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने ब्रजमोहन, मन्नू, लाल सिंह, गुलाब सिंह, रश्मि, रतन सिंह, कुंवर पाल, आकाश, पुष्पेंद्र, सोहन सिंह सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

4 of 5
गोवर्धन पुलिस महिला को ले जाती हुई - फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी राहुल यादव का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉकडाउन शासन के आदेश पर कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए है। इसमें सभी का हित सुरक्षित है। लोग कानून को हाथ में न लें। भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस पर हमला किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन का पालन कराती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के भीमनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस पहुंची थी। जहां लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडा व पथराव भी किया है। 10 लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस पर हमला 
थाना नौहझील के गांव आजनोंठ में बृहस्पतिवार की रात पौने बारह बजे पंकज पुत्र रामेंद्र उर्फ हल्ले की कोल्डड्रिंक और चाय की दुकान पर एकत्रित भीड़ को देखकर बाजना पुलिस ने टोका। उसी वक्त मालती देवी पत्नी जयवीर ने पुलिस पर चप्पलों से हमला बोल दिया। बाद में पंकज, छोटू, गुड्डू, मालती के पति जयवीर और बेटे कुलदीप, योगेश, धीरेंद्र ने लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में एसआई तावेज चौधरी, सिपाही आशुतोष भदौरिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कोरोना वारियर्स पर हमले की खबर पर नौहझील पुलिस ने मौके से मालती के पति को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा चौकी प्रभारी बाजना नीटू सिंह ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें