कासगंज में कोरोना महामारी से लड़ाई में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए बच्चे अपनी बचत की गुल्लक को भी दान दे रहे हैं। दो बच्चों ने बृहस्पतिवार को अपनी गुल्लक संबंधित थाना प्रभारियों को दान दी। उन्होंने ये रुपए पीएम केयर फंड में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिसकर्मियों को दान में गुल्लक देती पांच वर्षीय राधिका
- फोटो : अमर उजाला
मोहनपुरा के गांव टीकमपुरा निवासी पांच वर्षीय बालिका राधिका कुमारी पिछले दो साल से गुल्लक में रुपए एकत्रित कर रहीं थीं। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए बृहस्पतिवार को बालिका ने गुल्लक में एकत्रित की गई 2100 रुपए की धनराशि चौकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह को सौंपी। उसकी राशि को पीएम केयर फंड में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पुलिसकर्मियों को गुल्लक देती छह वर्ष की बालिका कशिश
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद के सोरों में छह वर्ष की बालिका कशिश रामलोटा पुत्री लालाराम निवासी चंदन चौक ने थाना कोतवाली में प्रभारी रिपुदमन सिंह को अपनी गुल्लक में जमा किए 875 रुपए भेंट किए। कशिश मदर केयर पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा हैं। कोतवाली प्रभारी ने बालिका के इस कार्य की सराहना की है।
4 of 5
सोरों के बदरिया गांव में पुलिसकर्मियों पर हुई पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा
वहीं जनपद में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का सोरों के बदरिया गांव में लोगों ने सम्मान किया। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नाथूराम मौर्य ने कोतवाल रिपुदमन सिंह, सहायक थानाध्यक्ष मोहर सिंह तोमर व अन्य पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान रविंद्र ब्रहमचारी, अजयपाल, पुष्पराज, वारिस खान, ताज मोहम्मद, प्रवीन कुमार, दिवाकर शर्मा, लालाराम शर्मा, गौरीशंकर मौर्य, महरूदीन खां, चुनमुन, प्रशांत शर्मा, नवीन शाक्य, लकी, पंकज सक्सैना आदि लोग मौजूद थे।
कासगंज में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने निकले डीएम सीपी सिंह व एसपी सुशील घुले
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलेभर में प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी बाजारों के अलावा बस्तियों की गलियों में निकले और लोगों को जागरूक करते हुए हिदायत भी दी। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले का काफिला सुबह कलक्ट्रेट से शहर की ओर निकला। सड़कों का हालचाल लेने के बाद वे बाजार की ओर गए। यहां पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया और लोगों को जागरूक किया।