फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में आगरा के छात्र पर हमला: एक संदिग्ध गिरफ्तार, जल्द हो सकता है खुलासा, परिवार को वीजा का इंतजार

Fri, 14 Oct 2022 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
छात्र और उसके परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कस्बा किरावली के रहने वाले छात्र शुभम गर्ग (28) पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। शुभम गर्ग ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी कर रहे हैं। ये हमला छह अक्तूबर की रात किया गया, जब वह एटीएम से रुपये निकालकर अपने रूम पर जा रहा था। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पीड़ित परिवार घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंतित है। घायल छात्र के परिवार वालों का हाल जानने के लिए अधिकारी गांव पहुंचे। 

चेहरे की हुई सर्जरी

कस्बे की पैठ गली के शोधार्थी छात्र शुभम के परेशान परिजनों के घर चौकी प्रभारी को भेजकर डीएम और एसएसपी ने उनका हाल जाना। फोन पर घरवालों से चार बार बात भी की। पिता रामनिवास गर्ग एवं चाचा मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज किरावली घर आए थे। विदेश मंत्रालय से फोन भी आया है। जिलाधिकारी ने इन लाइन बीजा बनवाने के लिए आवेदन मांगा है। बीजा की फीस भी जमा करवाई जा रही है। चाचा मनोज के मुताबिक घायल शुभम के चेहरे की सर्जरी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 6
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के प्रवक्ता का कहना है कि छात्र को हर तरह की सहायता प्रदान की जी रही है। छात्र के परिवार के लोगों के लिए वीजा की प्रक्रिया में भी उच्चायोग मदद कर रहा है। वहीं शुभम गर्ग पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस हिरासत में है।
 

A suspect has been arrested and is in police custody in connection with the incident wherein an Indian student was stabbed multiple times in Australia https://t.co/vM3v9xGNZa

— ANI (@ANI) October 14, 2022
विज्ञापन

3 of 6
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला

सिडनी की यूनिवर्सिटी में लिया है दाखिला 

किरावली के पैठ गली निवासी राम निवास गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुभम चेन्नई से एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) करके पीएचडी करने एक सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था। वहां यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी में दाखिला लिया है। शुभम छह अक्तूबर की रात समय साढ़े 10 बजे एटीएम से मकान का किराया देने के लिए 800 डॉलर निकालकर कमरे पर जा रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। शुभम के जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में 11 वार किए गए हैं।

4 of 6
शुभम गर्ग के पिता से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हमलावरों ने किए 11 वार

शुभम के रूम पार्टनर दिल्ली निवासी भुवन तिलानी ने पुलिस को हमले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को घटना का पता चला। परिजन रंगभेद में हमले होने की आशंका जता रहे हैं। छात्र के चाचा राजकुमार गर्ग ने बताया कि इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल के साथ सांसद राजकुमार चाहर से आगरा उनके निवास पर मिले थे। 
विज्ञापन

5 of 6
सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
सांसद राजकुमार चाहर ने विदेश मंत्रालय और दूतावास में बात कर उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। तत्काल वीजा बनवाने के लिए दिल्ली बुलाया है। परिजनों ने सरकार से उसे स्वदेश ले आने में मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईएएस नवनीत सिंह चहल। - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया सरकार परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान कर रही है। शुभम के अब तक दो ऑपरेशन हो चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। उसका समुचित इलाज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें