फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'अटल' की धरोहरों को सहेज नहीं सका पर्यटन विभाग, टूटे शीशे-दरक गईं दीवार

Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर आने वाले पर्यटकों को ठहराने के लिए 6 अप्रैल 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने यूपी टूरिज्म के राही पर्यटन कांप्लेक्स का लोकार्पण किया था। तब से अब तक पर्यटन काम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है। बटेश्वर मेला आने वाले पर्यटक बदहाल कांप्लेक्स को देखकर बिना रुके ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पर्यटन काम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
धर्म संस्कृति की नगरी बटेश्वर आने वाले पर्यटक यहां ठहरें। इस मकसद से यूपी टूरिज्म के राही पर्यटन कांप्लेक्स की 20 साल पहले शुरुआत हुई थी। कुछ साल पर्यटक यहां रुके। यहां के लोगों को बटेश्वर के पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने की उम्मीद भी जगी थी। पर, यूपी टूरिज्म ने पर्यटन कांप्लेक्स का रख रखाव नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
बटेश्वर पर्यटन कांप्लेक्स की हालत - फोटो : अमर उजाला
टूटकर गिरी पानी की टंकी जमीन पर पड़ी है। कांप्लेक्स के दरवाजे, खिड़की, शीशे आदि टूटे पडे़ हैं। टायलेट, कमरों की दीवारें दरक गई हैं। खंडहर में तब्दील हो रहे पर्यटन कांप्लेक्स के अटल से जुडे़ होने की वजह से उनकी अस्थि विसर्जन के वक्त जीर्णोद्धार की बात चली थी, लेकिन बटेश्वर मेला शुरू होने तक बदहाली दूर नहीं हो सकी है।

4 of 5
पर्यटन कांप्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे पर्यटन कांप्लेक्स की हालत देखकर बटेश्वर मेला देखने आने वाले देशी विदेशी पर्यटक यहां चाहकर भी रुक नहीं पाते हैं। कांप्लेक्स को बरसों से जीर्णोद्धार का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री के भतीजे राकेश वाजपेयी, चरण सिंह यादव, जयेंद्र वर्मा, विनोद जैन, पुत्तू लाल आदि ने पर्यटन कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार की मांग की है। पर्यटन कांप्लेक्स का काम देख रहे आरके दुबे ने बताया कि जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तो गया था, बजट आदि मिलने की उन्हें जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें