फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पुलिस की पाठशाला में अफसरों ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Tue, 30 Apr 2019 03:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते टीएसआई - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत फिरोजाबाद के सुगरा बेगम स्कूल में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। साथ ही यूपी पुलिस की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे भी बताया। इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी कई सवाल पूछे, जिनके जवाब देकर अफसरों ने आत्मरक्षा के गुर बताए। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की पाठशाला में अफसर और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला टीएसआई अनिल कुमार गौतम ने कहा कि बेटियों बहादुर हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बस अपने अंदर हिम्मत जगाए रखें। हर मुसीबत का डटकर सामना करें। पुलिस हर वक्त आपके साथ खड़ी है। बस सूचना देने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी रसूलपुर सामून अली ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं दिक्कत आती है तो तुरंत 1090 नंबर मिलाएं। यह वूमेंस पावर हेल्पलाइन महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही है। यहां सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं। 

4 of 5
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला में अफसरों ने अनेक उदाहरण के जरिए छात्राओं को बेहतर जीवन जीने का तरीका समझाया। साथ ही यातायात के नियम बताए। छात्राओं से इन नियमों का पालन करने और अपने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत छात्राओं, अध्यापिकाओं ने संकल्प पत्र भरे। इसके बाद छात्राओं को नारी शक्तिकरण की शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें