फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर भाजपा की रैली से पहले दीवारों पर लिखे गए ऐसे नारे, आनन-फानन में मिटाए

Thu, 23 Jan 2020 04:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सीएए विरोधी नारों पर सफेद रंग से पुताई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली से पहले बुधवार को किसी ने दीवारों को ऐसे नारे लिख दिए, जिससे जिला प्रशासन और भाजपा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दीवारों पर लिखे नारों को सफेद पुताई कर छिपाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
दीवार पर लिखा एनआरसी विरोधी नारा - फोटो : अमर उजाला
शहर के कोठी मीना बाजार मैदान में बृहस्पतिवार को भाजपा की जनसभा हुई, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन बुधवार दिनभर सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा, लेकिन एक सूचना ने सबके होश उड़ा दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
दीवार पर लिखा सीएए विरोधी नारा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लोहामंडी क्षेत्र के खतैना में दीवारों पर किसी ने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में नारे लिख दिए। जब इसकी खबर प्रशासन को हुई, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर भाजपा के लोग भी मौके पर पहुंचे। 

4 of 5
ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
जिन दीवारों पर सीएए और एनआरसी विरोधी नारे लिखे गए थे, उन पर तुरंत सफेद रंग से पुताई करा दी गई। ये नारे किसने लिखे हैं, इसका पता नहीं चल सका है। भाजपा की रैली के चलते मिश्रित आबादी वाले इलाकों फोर्स तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैली स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संधोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई। जनसभा स्थल के आस पास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें