फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: भाजपा की रैली में 51 फीट लंबा तिरंगा लेकर पहुंचे लोग, गूंजे भारत माता के जयकारे

Thu, 23 Jan 2020 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
51 फीट लंबा तिरंगा लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। सीएए के समर्थन में लोग रैली स्थल पर तिरंगा लेकर पहुंचे। भाजपा के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। लोग वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाते रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा की रैली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा और योगी ने जहां नागरिकता कानून पर भ्रांतियां दूरी की, वहीं विपक्ष को आड़े हाथ लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा की रैली में 51 फीट लंबा तिरंगा लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जनसभा में लोग तिरंगा और सीएए के समर्थन मे नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। वॉयस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी 51 फीट लंबी राष्ट्रीय ध्वज लेकर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहा। सभा स्थल पर भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। 

4 of 5
सघन तलाशी के बाद दिया जा रहा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
काले कपड़ों में सभा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं। यहां तक कि कोई काला इनर पहना है तो उसे भी बाहर ही रोक दिया गया। लोगों ने इस आपत्ति भी जताई। पुलिस वालों ने कहा कि ऊपर के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा की रैली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कोठी मीना बाजार तक रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें