आगरा दीवानी के तीन अधिवक्ताओं को एक मामले में जेल भेजे जाने से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को दीवानी में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिला जज की कोर्ट के पीछे धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि तीनों अधिवक्ताओं को गलत आरोप लगाते हुए जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। तभी मोबाइल से पुलिस के फोटोग्राफी करने से अधिवक्ताओं में गुस्सा फैल गया। पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्य नारायण के आश्वासन के बाद अधिवक्ता मान गए। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बुधवार को खंदौली की रहने वाली अंजली नामक युवती को गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही तीन अधिवक्ता जितेंद्र राजपूत, निशांत कुमार प्रजापति और शेखर प्रताप सिंह को जेल भेजा था। आरोप था कि अंजली ने दुष्कर्म का गलत आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस से नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
बाद में अधिवक्ताओं से सांठगांठ करके पांच लाख रुपये की वसूली की गई। मुकदमे में दो अधिवक्ता फरार भी दिखाए गए हैं। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे और जेल भेजे जाने से विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया था। सुबह तकरीबन 11 बजे अधिवक्ता दीवानी में इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
आक्रोशित अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। चारों गेट पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। जुलूस के बाद अधिवक्ता जिला जज कोर्ट के पीछे पहुंचे। वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पर आकर कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो ले रहे थे। यह देखकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सभी की मांग थी कि जेल भेजे गए अधिवक्ताओं को रिहा किया जाए। उनके ऊपर दर्ज मुकदमा खारिज किया जाए। प्रदर्शन में चौधरी अजय सिंह, अरुण सोलंकी, मुकेश शर्मा, प्रवीण कुमार पाराशर, कृपाल सिंह वर्मा, सुरेंद्र कुमार पप्प, चौधरी हरदयाल आदि शामिल रहे।
4 of 5
पुलिस फोर्स के साथ दीवानी में गश्त करते एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
ये है अधिवक्ताओं की मांगें
- प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भविष्य में पुलिस किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ यदि मुकदमा पंजीकृत करती है तो उससे पूर्व बार एसोसिएशन को अवगत कराया जाए।
- पुलिस कार्रवाई को लेकर घटना से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को अवगत कराए जाने का निर्णय लिया गया
बैठक की अध्यक्षता चौधरी अजय सिंह, संचालन जितेंद्र चौहान ने किया। मुख्य रूप से अरुण सोलंकी, वीरेंद्र फौजदार, अनिल तिवारी, अनूप सिंह, नेहा गुप्ता, गिर्राज रावत, मुकेश शर्मा, फूल सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, अमर सिंह कमल, जसवंत सिंह राणा, विक्त्रस्म राणा, गिर्राज रावत, सत्येंद्र कुमार यादव आदि रहे।