अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से गुरुवार को ‘स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च’ का सेमीफाइनल सूरसदन प्रेक्षागृह में हुआ। प्रतिभागियों ने मंच पर मंझे कलाकारों की तरह अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डांस, गायन, वादन से लेकर रॉक बैंड की प्रस्तुतियां पर प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शक झूम उठे। सेमीफाइनल राउंड में चुने गए प्रतिभागियों को चार अगस्त को होने वाले फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
स्कूल कनेक्ट सर्च के सेमीफाइनल में डांस करती प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च के सेमीफाइनल में चुने गए 50 स्कूलों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का दोपहर एक बजे से ही सूरसदन प्रेक्षागृह पहुंचना शुरू हो गया था। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उनके अभिभावक और परिवारीजन बच्चों के हुनर को देखने के लिए बड़ी संख्या में आए थे।
विज्ञापन
3 of 7
स्कूल कनेक्ट सर्च के सेमीफाइनल में डांस करतीं प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
नच दी कुड़ी तू बड़ी हॉट है, रघु कुल रीत सदा चली आई, ऐ वतन मेरे वतन, ये दुनिया इक दुल्हन जैसे बॉलीवुड के नगमों पर बच्चों ने धमाकेदार डांस प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद गायन और वादन में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
4 of 7
सेमीफाइनल में रॉक बैंड ने दी धमाकेदार प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
रॉक बैंड हो या मिमिक्री, हर प्रतिभागी मानों ग्रांड फिनाले की तैयारी करके आया था। सुर, ताल और नृत्य की त्रिवेणी से देर शाम तक सूरसदन झंकृत होता रहा। बैंड पर कमलप्रीत सिंह सैंकी ने प्रतिभागियों का साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
कार्यक्रम का शुभारंभ करते महापौर नवीन जैन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने दीप जलाकर किया। उत्तम ग्रुप के संस्थापक उत्तम सिंह, चेयरमैन संजीव सिंह, निदेशक विक्रांत शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 7
सूरसदन में मौजूद निर्णायक मंडल के सदस्य व दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर महापौर नवीन जैन ने स्कूलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच देने पर अमर उजाला को सराहा। महापौर ने आगरा के गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी पानी बचाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सेल्फी लेतीं प्रतिभागी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
ईवेंट पार्टनर रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि नाटक और अन्य प्रतिभागियों को फोन द्वारा सूचित किया जाएगा। इस मौके पर मुनेंद्र सिंह, राम शर्मा आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अनिल जैन, उमाशंकर, दीपक जैन, चंद्रशेखर, टॉनी फॉस्टर, रोशनी गिडवानी व अनिल वर्मा शामिल रहे।