फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणामः शहीदों की शौर्यगाथा, वीरनारियों का संघर्ष सुन भर आई हर आंख

Wed, 26 Jul 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
देश की आन, बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के अदम्य पराक्रम की शौर्य गाथाएं। आसमान छूता देशभक्ति का जज्बा। हवा में लहराते तिरंगे। शहादत के किस्सों पर गूंजते वीर सपूतों के नाम के जयकारे। वीरांगनाओं की संघर्ष गाथाएं सुन आंसुओं के सैलाब में डूबा समारोह स्थल। न तालियों की गड़गड़ाहट थम रही थी और न सम्मान का सिलसिला। ऐसा ही नजारा था बुधवार को वजीरपुरा स्थित पीली कोठी का... 
विज्ञापन

2 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर जब वीर नारियों का सम्मान हुआ तो अभिनंदन करने वाले स्वयं को सम्मानित महसूस करने लगे। बुधवार को आसमान में घटाएं छाने के बाद बिना बरसे भले ही चली गई हों लेकिन पीलीकोठी में बही आंसुओं की अविरल धारा को कोई नहीं रोक सका। 
विज्ञापन

3 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी की जंग में अकेली पड़ीं इन वीरांगनाओं ने आंसुओं में साहस घोलकर जो शौर्यगाथा लिखी, उसे सुन हर व्यक्ति में देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगा। हर चेहरे पर इस सम्मान समारोह में शामिल होने की चमक दिख रही थी। 

4 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
राजा महेंद्र भवन में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ की श्रृंखला के तहत लगातार सातवीं बार ‘वीरांगना सम्मान समारोह’ हुआ। ये वीर नारियां वे हैं, जिनके सैनिक बेटों या पतियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
विज्ञापन

5 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि एडीजी अजय आनंद, एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

6 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर 45 वीरांगनाओं, वीर माताओं और बेटियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे लोगों ने जाना कि दुश्मनों से लोहा लेते हुए कुर्बान हुए साहसी सैनिकों की पत्नी व माताएं किस तरह इस बलिदान की कीमत अब तक चुका रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
ऐसी तमाम गाथाएं सुनकर इनका अभिनंदन कर रहे एडीजी अजय आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दुबे की आंखों में भी आंसू छलक आए। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बने अपराधियों पर काबू पाने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की वीर नारियों और वीर बेटियों का भी अभिनंदन हुआ। 

8 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
इन वीरांगनाओं ने चुनौतियों के सामने कभी हार नहीं मानी। आंखों में आंसुओं का समुद्र लिए मंच की ओर बढ़ रही वीर नारियों के चेहरों पर इस संघर्ष की गाथा का हर हर्फ साफ नजर आ रहा था। इन वीरांगनाओं के अभिनंदन के लिए सभी अतिथि मंच से नीचे उतर आए। पराक्रम के किस्से सुन युवाओं की छाती चौड़ी होती तो माता बहनों का दिल भर आता। 
विज्ञापन

9 of 9
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
सैनिक कल्याण बोर्ड से विंग कमांडर प्रमोद कुमार, नयति हॉस्पीटल के निदेशक डा. पीबी सिंह, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, कुंवर आशीष प्रताप सिंह ने भी वीरांगनाओं का अभिनंदन किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। संचालन संजय बंसल ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें