फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर उजाला मेधावी सम्मान' पाकर आत्मविश्वास से खिले विद्यार्थियों के चेहरे, सपनों को मिली उड़ान

Wed, 09 Sep 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अमर उजाला की ओर से मंगलवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान किया गया। आगरा में अमर उजाला कार्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक (आईजी) रेंज ए. सतीश गणेश ने मेधावियों को सम्मानित किया। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और कासगंज जिले में भी मेधावियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक ए. सतीश गणेश ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए। इनमें दो मेधावी अंशिका बघेल को हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट में पांचवां और आकाश कुशवाहा को आठवां स्थान मिला था। उन्हें ट्रॉफी भी प्रदान की गई। 
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
सम्मान पाकर आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों के चेहरे पर आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस महानिदेशक ने मेधावियों से कहा, आप भेड़चाल में न पड़ें, वही करियर चुने जिसमें आपकी रुचि हो। बोर्ड परीक्षा में आपने जिस एकाग्रता और दृढ़ता से मेहनत की है, उसे आगे भी बनाए रखें तो आप अपने लक्ष्य पर अवश्य पहुंचेंगे।

आगरा में इन मेधावियों को हुआ सम्मान 
हाईस्कूल : अंशिका बघेल, आकाश कुशवाहा, शिवम इंदौलिया।
इंटरमीडिएट : अजीत, अभिषेक, विश्वेन्द्री चौधरी

4 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा एवं समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 12वीं के छात्र सचिन शर्मा, डोली अग्रवाल, रोहित यादव एवं दसवीं कक्षा की छात्रा दीपिका मिश्रा, कन्हैया शर्मा, माधव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के पांच मेधावी और कक्षा दसवीं के चार मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की तरफ से मेडल, पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विजय कुमार ने सम्मनित किया। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता पानी है तो सपना जरूर देखें। सपना देखेंगे तभी जीवन में सफल होंगे । 
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी कलेक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते अपना और जिले का नाम रोशन करें। 

इन्हें मिला सम्मान :
इंटरमीडिएट : प्रिया सिंह ,वैष्णवी पांडेय , रितेश कुमार ।
हाईस्कूल - नम्रता सिंह , अकील खान, अनिष्क राजपूत, अभय राजपूत।
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह एटा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सीपी सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मेधावियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने मेधावियों से कहा कि  आप लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए जुट जाएं। आप आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा।

इनका सम्मान हुआ
हाईस्कूल :  विष्णु गुप्ता,  गजेंद्र राजपूत,  वेदांत मिश्रा
इंटरमीडिएट : खुश्बू साहू,  प्रियंका राजपूत,  अवनी वर्मा
विज्ञापन

8 of 8
एटा के मेधावी विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
एटा में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सुखलाल भारती ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने मेधावियों से कहा कि आपमें प्रतिभा है, एकाग्रता है, इसे बनाए रखिए। आप लक्ष्य तय कीजिए और उसे पाने के लिए जुट जाइए।

इनका सम्मान हुआ
हाईस्कूल : यशपाल राजपूत, अपूर्वा जैन, अनिरुद्ध प्रताप सिंह
इंटरमीडिएट : जाह्नवी, बुशरा खान और दिव्या शाहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें