आगरा में अमर उजाला और फिटनेस रेवोल्यूशन जिम की ओर से चलाए जा रहे फिटनेस फन क्लब अभियान के तहत कावेरी कौस्तुभ रेजीडेंसी सोसाइटी सिकंदरा में रविवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। रस्साकशी में महिलाओं ने दम दिखाया तो क्रिकेट मैच में लोगों ने खूब चौके-छक्के मारे। जुंबा डांस, म्यूजिकल चेयर समेत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जमकर मस्ती की। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
फिटनेस फन क्लब अभियान
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट मैच में कावेरी वरियर्स ने कावेरी फाइटर्स को छह विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए फाइटर्स की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में चार विकेट खोकर वरियर्स ने मैच जीत लिया। 56 रन बनाने वाले निमित्त पोरवाल मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
3 of 7
फिटनेस फन क्लब अभियान
- फोटो : अमर उजाला
हैट्रिक समेत चार विकेट चटकाने वाले वरियर्स के शोनित मगन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और पांच गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाने वाले यश सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए। वरियर्स के कप्तान पंकज सचदेवा को विजयी ट्राफी दी गई। आठ साल से कम और आठ से 13 साल के ग्रुप में बच्चों के लिए मनोरंजक खेलकूद हुए। सीनियर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सीमा सचदेवा ने बाजी मारी। टाई द नॉट में नीलू सचदेवा पहले और शशि सचदेवा दूसरे नंबर पर रहीं।
4 of 7
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि तनावग्रस्त जीवन में मनोरंजक खेलकूद से मानसिक सेहत ठीक रहती है। बच्चों और परिवार के साथ एकसाथ समय बिताने का भी यह बेहतर जरिया है। सोसाइटी सचिव प्रदीप उरलिक, अनिल विज, केके गौड़, सतेंद्र जैन, गरिमा सचदेवा, गुंजन मीरचंदानी, रिंपल अरोड़ा, ऋषि खंडेलवाल, अखिलेश दुबे, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
रस्साकशी में जोर आजमाइश
- फोटो : अमर उजाला
- स्पोर्टस डे कार्यक्रम में हर उम्र के लिए अलग-अलग मनोरंजक खेलकूद किए गए। सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।- नवीन लांबा, सोसाइटी अध्यक्ष
- व्यस्तता के चलते सभी का एकसाथ मिलना संभव नहीं हो पाता, लेकिन स्पोर्ट्स डे के जरिये सभी परिवार इसमें शामिल हुए। सीपी सरीन सोसाइटी सदस्य
विज्ञापन
6 of 7
शुचि खंडेलवाल और अनुप्रीत बत्रा
- फोटो : अमर उजाला
- बाहर जाने के बजाए अपनी सोसाइटी में ही स्पोर्ट्स डे मनाने का निर्णय लिया। इसमें मनोरंजक खेलकूद भी किए गए। - शुचि खंडेलवाल
- रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर समेत अन्य खेलकूद में प्रतिभाग किया, एकसाथ रविवार की छुट्टी मनाना अच्छा लगा है। - अनुप्रीत बत्रा
- व्यस्त जीवन में सोसाइटी के सदस्यों के साथ छुट्टी मनाने का यह पहल अमर उजाला की सराहनीय है। वाकई आनंद आया। - पंकज सचदेवा
- लंबे समय बाद रविवार की छुट्टी का असली आनंद आया। परिवार और सोसाइटी के लोगों के साथ जमकर खेले-कूदे। - निमित्त पोरवाल