फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: रक्तदान करने के लिए लोगों में दिखा गजब का उत्साह, बोले- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं

Tue, 14 Jun 2022 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मैनपुरी,  मथुरा, एटा और कासगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।  सुबह 9 बजे से शुरू हुए रक्त के इस महादान के कार्यक्रम में आने वाले लोगों में उत्साह नजर आया। एक व्यक्ति रक्तदान कर एक नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचा सकता है। अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर सकें, इस उद्देश्य के साथ ही 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। मैनपुरी में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस डॉ एके गर्ग, एसङीएम नवोदिता शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

2 of 6
दिया गया प्रशस्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा में लगाए गए शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में उत्साह दिखा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की ओर से मेडल भी दिए गए। वहीं फाउंडेशन ने उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया।
विज्ञापन

3 of 6
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

4 of 6
रक्तदान करता युवक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस डॉ एके गर्ग, एसङीएम नवोदिता शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मैनपुरी में अभी तक 10 लोगों ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन

5 of 6
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां अभी तक 12 लोगों ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया। शुभारंभ के साथ ही रक्त दाता रक्त दान करके महादानी बने। 13 रक्त दाताओं ने 11:30 बजे तक रक्तदान किया अमर उजाला फाउंडेशन एवं डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट एसोसिएशन के तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें