आगरा के रुनकता स्थित उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के परिसर में शुक्रवार को अमर उजाला के सहयोग से आयोजित ‘अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर’ में विशेषज्ञों ने जूता उद्योग, लघु उद्योग, डेयरी, पशुपालन, डिजिटल व्यवसाय की जानकारियां दीं। छात्र-छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के टिप्स दिए। अपने अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से सवाल करके अपनी जिज्ञासा शांत की। फेयर में अपना उद्यम लगाने के इच्छुक 300 लोगों ने पंजीकरण भी करवाया।
विज्ञापन
2 of 8
एफमेक के अध्यक्ष निर्यातक पूरन डावर
- फोटो : अमर उजाला
किसी काम को छोटा न समझें: डावर
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष निर्यातक पूरन डावर ने लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री क्षेत्र से जुड़ी असीमित संभावनाओं की चर्चा की। बताया कि आगरा में लेदर एवं फुटवियर का कारोबार लगभग 20 बिलियन डॉलर का है, जिसमें छह बिलियन का निर्यात शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी काम को छोटा नहीं समझें। शुरुआत छोटे से ही होती है। युवा उद्यमियों के लिए इस व्यवसाय में काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
3 of 8
एमएसएमई के निदेशक टीआर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
लघु उद्योगों को आसानी से मिल रहा ऋण: शर्मा
लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग (एमएसएमई) के निदेशक टीआर शर्मा ने माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने बताया कि विभाग न केवल प्रोजेक्ट शुरू करने में मदद करता है, बल्कि अनुदान भी देता है। उन्होंने डेयरी उद्योग, मशीनरी, केमिकल उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण जैसे उपक्रमों के लिए कई ऋण योजनाएं हैं। उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोग उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद विभाग सूचना भी देता है।
4 of 8
सीएफटीआई के निदेशक सनातन साहू
- फोटो : अमर उजाला
जूता निर्माण में बहुत अवसर: साहू
केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान (सीएफटीआई) के निदेशक सनातन साहू ने बताया कि जूता निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आगरा से लगभग 3500 करोड़ रुपये का जूता निर्यात किया जाता है। जूते से संबंधित सैकड़ों कंपोनेन्ट्स हैं, जिनकी ट्रेडिंग की जा सकती है। संस्थान में शू डिजाइनिंग और कंपोनेन्ट्स बनाने के लिए उत्तम इंस्टीट्यूट के छात्रों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव भी दिया।
कम पूंजी से शुरू करें व्यवसाय: गुप्ता
चार्टर्ड अकाउंटेंट नितेश गुप्ता ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उद्यमियों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं और उनसे जुड़ी सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कम से कम पूंजी में व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। उन्होंने मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
6 of 8
अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020
- फोटो : अमर उजाला
डेयरी उद्योग कम खर्च में शुरू करें: श्रीवास्तव
डेयरी उद्योग के अंबरीश श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में डेयरी उद्योग से जुड़े रोजगार के बहुत अवसर हैं। दूध के सह उत्पादों में दही, पनीर, चीज, बटर, लैक्टॉज, केसिन आदि भी बनाए जा सकते हैं। दूध से बनने वाले कुछ उत्पादों का उपयोग दवा बनाने में भी किया जाता है। डेयरी सेक्टर में काम करने के लिए 50 हजार रुपये की रकम से भी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर 2020
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल दुनिया में अपार संभावनाएं: अचिंत्य
कंप्यूटर एवं तकनीकी विशेषज्ञ अचिंत्य शर्मा ने बताया कि डिजिटल व्यवसाय में अपार संभावनाएं हैं। हार्डवेयर के क्षेत्र में छात्रों द्वारा डेटा सेंटर, नेटवर्क से संबंधित कम्पोनेन्टों का रखरखाव एवं नेटवर्क की डिजाइनिंग, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर आदि कार्य किए जा सकते हैं। सॉफ्टवेयर में वेबसाइट डेवलेपमेंट, वेब एप्लीकेशन, डिजाइनिंग, ईआरपी डेवलेपमेंट समेत कई चीजें हैं।
कंपनियों की जानकारी दी
कंपनी सेकेट्री कृति उपाध्याय ने बताया कि उद्यम को शुरू करने के समय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सर्वाधिक उपयुक्त होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक देव आशीष मित्रा ने बैंक से संबंधित ऋण लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके पहले अतिथियों ने दीप जलाकर ‘अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर’ की शुरुआत की। उत्तम ग्रुप के संरक्षक उत्तम सिंह एवं चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, सुबोध सिंह, धीरज सिंह, निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री, संस्था के कॉरपोरेट हेड राहुल चतुर्वेदी ने विशेषज्ञों का स्मृति चिह्न और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।