फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता अभियानः मुसीबत में फंसें तो न घबराएं, जोर से शोर मचाएं

Tue, 30 Apr 2019 11:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान अपराजिता के तहत पुलिस की पाठशाला मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में लगी। शिक्षक की भूमिका में रहे एसएसपी अमित पाठक। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला के अभिनव अभियान अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने छात्राओं को न केवल गुड टच और बैड टच के बारे में बताया, बल्कि यह भी सुझाव दिया कि अगर कहीं मुसीबत में फंस जाएं तो जोर से शोर मचाएं। एसएसपी ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि बैड टच करने वाला चाहे कोई अपना, शिक्षक, दोस्त ही क्यों न हो, उसे छिपाएं नहीं, बल्कि अपने माता-पिता को बताएं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अपराजिता में एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कप्तान ने कहा कि अगर घर पर कोई न सुने तो स्कूल में टीचर को बताएं। बस, ऑटो और रिक्शा में सफर करते समय भी सचेत रहें। अगर, कहीं अकेले में फंस जाएं तो जोर से शोर मचाएं। मदद मांगें, शोर सुनकर आपकी मदद के लिए कोई न कोई आ जाएगा। अगर, कोई व्यक्ति आपके साथ गलत कर रहा होगा तो वह भी डर जाएगा। 
 

4 of 5
अपराजिता में एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने आत्मरक्षा के गुर भी दिए। कहा, मुसीबत के वक्त में पेंसिल, पेन, चम्मच, प्लेट, कटोरी, टेबल तक को अपना हथियार बना सकती हैं। मगर, यह तभी करें, जब इसकी ज्यादा जरूरत है। इससे पहले शोर मचाकर बचने के प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपराजिता में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने छात्राओं को वीमेंस पावर लाइन 1090 और यूपी 100 के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में कालेज के चेयरमैन एसएस यादव ने एसएसपी अमित पाठक का बुके भेंट करके स्वागत किया। संचालन शिक्षक अजीत नाथ ने किया। प्रिंसिपल आशा कपूर सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। छात्राओं ने एसएसपी से सवाल भी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें