फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा हिंसाः मथुरा में रोकी गई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जम्मू-पंजाब के सभी रिजर्वेशन रद्द

Sat, 26 Aug 2017 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा में हुई हिंसा के बाद मथुरा से पंजाब, जम्मू कश्मीर और हरियाणा की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मथुरा में रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन के यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस से दिल्ली तक भेजा गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर आए फैसले पर भड़की हिंसा की चपेट में कई राज्य आ गए हैं। हरियाणा और पंजाब में भारी हिंसा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है। शुक्रवार की शाम को साढ़े छह बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मथुरा में ही रोक दिया गया है। 

4 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इसके यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस में शिफ्ट कर दिया गया था। सभी यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस से दिल्ली तक पहुंचाया गया। वहीं जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन रहीं रद्द
स्वर्ण मंदिर मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, चेन्नई कटरा अंडमान एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, दुर्ग से जयपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन, बिलासपुर से गोविंदगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें